जानिये खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए|

खांसी की समस्या हर मौसम में common है| यह कभी भी, किसी को भी हो सकती है| लेकिन ज्यादातर खांसी होने का कारण मौसम में होने वाला बदलाव है| खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं की खांसी होने के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं| हमारे साथ अंत तक बने रहिए|

खांसी क्या है?

खांसी, मानव शरीर के द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया है| इस दौरान हमें गले में तथा श्वास लेने में तकलीफ होने लगती है|

खांसी के कारण क्या हैं?

  • एलर्जी के कारण
  • acidity के कारण
  • फेफड़ों में संक्रमण
  • गले में संक्रमण
  • सांस नली में संक्रमण
  • मौसम में बदलाव
  • गले में जमा cough के कारण
  • खाना गले में फंस जाने के कारण
  • अस्थमा के कारण
  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के कारण
  • High Blood Pressure की परेशानी के कारण

खांसी के प्रकार

Types of cough

सूखी खांसी : जब भी हमें सूखी खांसी होती है तो उसमें हमारे गले से कोई भी तरल पदार्थ नहीं निकलता है|

गीली खांसी : इस प्रकार की खांसी में हर बार फेफड़ों में से बलगम निकलता है|

ब्रोंकाइटिस खांसी : ये खांसी हमारी ब्रोंकाई में सूजन आ जाने के कारण होती है|

वायरल खांसी : इस प्रकार की खांसी वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है|

काली खांसी : अगर हम शुरू में ध्यान न दें तो हमारी खांसी काली खांसी बन जाती है| ये एक गंभीर बीमारी है| इसमें हमारा cough काले रंग का हो जाता है| खांसते समय हमारे गले से ये बहार आ जाता है|

Cough syrup कितने प्रकार के होते हैं?

Anti- Tussive (Suppressants) – सूखी खांसी के लिए

Expectorant – गीली खांसी या बलगम वाली खांसी के लिए

Decongestants – जब आप रात में सोते हैं और बलगम अपने आप आ जाता है उसे रोकने के लिए काम में आती है ये cough syrup

Combinations :

इसके अलावा syrup में कुछ combinations भी होते हैं| जैसे antihistamine, decongestant एंड pain reliever भी उसमें होता है|

Anti-Asthmatic – जब अस्थमा के कारण खांसी आए उसके लिए ये syrup है|

चलिए अब आपको बता ही देते हैं की खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

What not to eat in cough infographics

दोस्तों, खांसी वैसे तो एक आम बीमारी है| लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो ये एक गंभीर समस्या हो जाती है| जब भी हमें खांसी होती है तो हमें इस बात का ख़ास ख़याल रखना चाहिए कि हम कैसा खाना खा रहे हैं|

आम दिनों में तो आप कुछ भी खा सकते हैं| लेकिन अगर आपको किसी भी प्रकार की खांसी है तो आपको अपने खानपान में कुछ विशेष बदलाव करने की जरूरत है| तभी तो आप बहुत जल्द ही अपनी खांसी से छुटकारा पा पाएंगे| चलिए जान लेते हैं खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए|

तला हुआ भोजन :

दोस्तों, अगर आप तला हुआ भोजन खाने के शौक़ीन हैं तो कुछ समय के लिए आपको अपने इस शौक को छोड़ना होगा| नहीं तो ये शौक आपको ही शौक दे देगा और आपकी खांसी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी| इन पदार्थों में शामिल हैं पापड़, french fries, fried momos आदि|

दूध न पिएं :

वैसे तो दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है| इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है और साथ ही हमें अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है| 

लेकिन आपको अगर खांसी की लम्बे समय से शिकायत है तो आपको दूध बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए| दूध पीने से आपके गले में, फेफड़ों में या श्वास नली में बलगम की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी| इस कारण आपकी खांसी जल्दी से ठीक नहीं हो पाएगी|

साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना होगा की आप दूध से बनी किसी भी प्रकार की चीज़ न खाएं जैसे cheese, butter, पनीर, मक्खन, छाछ, लस्सी, दही आदि का सेवन न करें तो बेहतर है|

Processed food को avoid करें

जिन लोगों को किसी भी प्रकार की खांसी की परेशानी है, उन लोगों को processed food यानी की डिब्बाबंद food खाने को avoid करना चाहिए|

चाय-coffee न पिएं

वैसे कहा तो ये जाता है की खांसी के समय अपने गले को सूखने न दें| इसीलिए अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है| मगर फिर भी हमें इस दौरान चाय और कॉफ़ी पीने से बचना चाहिए| क्यूंकी इसमें कैफीन होती है जो आपकी खांसी को और भी ज्यादा गंभीर समस्या बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है|

Citrus फल न खाएं

हमें अगर अपनी खांसी को अलविदा कहना है तो इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए की हम खांसी के दौरान खट्टी चीज़ों से दूरी बना कर रखें| ख़ास तौर पर खट्टे फल या ऐसे फल जिनमें vitamin c की मात्रा सबसे अधिक है उन्हें नहीं खाना चाहिए| इनमें शामिल हैं संतरे, मुसम्मी, नीम्बू, कीनू, कीवी आदि| इससे हमारी खांसी और भी ज्यादा बढ़ने का खतरा रहता है|

मैदे से बनी चीज़ें न खाएं

अगर आप अपनी खांसी को ठीक करना चाहते हैं तो आपको मैदे से बनी चीज़ों जैसे छोले भठूरे, कुलचे, गोलगप्पे, मठरी, नान, ब्रेड, समोसा, कचौड़ी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए|

क्या खाने से कफ होता है?

अगर आप बहुत अधिक मात्रा में मीठी चीज़ें खातें है तो आपको कफ की समस्या हो सकती है|

अगर आपने बहुत ज्यादा ठंडी चीज़ का सेवन कर लिया जैसे की कुल्फी या अन्य आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, कोल्ड कॉफ़ी, ice tea, ठंडी लस्सी, ठंडी नीम्बू शिकंजी आदि अगर आप पीते हैं तो आपको कफ हो सकता है|

मसालेदार भोजन ज्यादा खाने से भी आपको chest में कफ बन सकता है|

अगर आपने बहुत ज्यादा तली हुई चीज़ खा ली तो भी आपको कफ हो सकता है|

जो बहुत ज्यादा मीठे और खट्टे फल होते हैं वो भी बलगम बनाते हैं|

शराब का सेवन करने से भी बलगम बन जाता है|

निष्कर्ष (Conclusion)

Friends, आज हमने आपको खांसी के प्रकार के बारे में बताया| साथ ही हमने इस बात की भी जानकारी दी आपको की खांसी क्या होती है| खांसी आने के कारणों पर भी हमने विस्तार से चर्चा अपने इस article में की है| 

हमने आपको ये भी बताया की खांसी आने पर आपको किन-किन चीज़ों का सेवन करने से परहेज़ करना चाहिए| साथ ही कौन-सा भोजन खाने से हमें कफ की शिकायत हो सकती है ये भी हमने डिटेल में आपको बता दिया है| ऐसी ही और जानकारी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे|

ये आर्टिकल भी जरूर पढ़े-:
ashwagandha ke fayde
realme kaha ki company hai
शिलाजीत कैप्सूल खाने के फायदे
akhrot khane ke fayde
aaj kaun sa de hai