तुलसी से जुड़े 7 चमत्कारी फायदे | Tulsi Ke Fayde

हेलो दोस्तों| आज हम फिर से हाजिर हैं आप के बीच एक नई जानकारी लेकर| दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं तुलसी के फायदों के बारे में| तुलसी भारत में पाई जाने वाली एक अनोखी औषधि होती है| शायद आप में से बहुत काम लोग इस बात को जानते होंगे की तुलसी का नाम कैसे पड़ा| दरअसल, तुलसी का ये नाम इसलिए पड़ा क्यूंकी पूरी दुनिया में तुलसी की बराबरी करने वाली फायदेमंद चीज़ कोई नहीं है| यही कारण है की तुलसी का नाम तुलसी रखा गया| तुलसी का मतलब है एक ऐसी चीज़ जिसकी तुलना किसी से ना की जा सके| जो तुलनात्मक नहीं है वही तुलसी है| तुलसी के फायदे के अलावा हम आपको तुलसी के औषधीय गुणों की भी जानकारी देंगे| इसके साथ ही हम आपको तुलसी से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताएँगे| हमारे साथ अंत तक बने रहिए|

शिलाजीत से जुड़े फायदे और नुकसान जाने।

तुलसी के फायदे

Tulsi ke fayde

चलिए आपको डिटेल में समझाते हैं की तुलसी का सेवन करना हमारे लिए क्यों जरूरी है|

1. सर्दी जुकाम से आजादी : 

आजकल मौसम में बदलाव हुआ नहीं की सभी को तुरंत सर्दी जुकाम अपनी चपेट में ले लेता है| अगर एक बार किसी को जुकाम हो गया तो समझो उसकी सहमत ही आ जाती है| अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आप भी जुकाम से परेशान रहते हैं तो देर मत कीजिए| आज ही घर ले आइए तुलसी का पौधा और रोज़ एक पत्ता तुलसी का सेवन करिए| आप देखेंगे की आपका जुकाम जड़ से ख़तम हो गया है|

2. Mood-Fresh करे :

दोस्तों तुलसी का सबसे बड़ा फायदा ये होता है की ये एक बहुत बड़ा एडाप्टोजेन होता है जो आपकी बॉडी में जाकर कर्टिकोस्टीरोनस को कम करना शुरू कर देता है| ये वही है जिसके कारण आपका मूड स्विंग होता रहता है| जैसे एक बात से अगर आपको अभी ख़ुशी मिल रही है और दुसरे ही पल आप उस चीज़ से घृणा करने लगें आपको वो काम करने में गुस्सा आने लगे तो बस इसी को मूड स्विंग  कहते हैं| अगर आप तुलसी के पत्तों का किसी भी रूप में लगातार सेवन करेंगे तो आपका चिड़चिड़ा पन धीरे-धीरे दूर हो जाएगा| आपका मूड हमेशा ही फ्रेश रहेगा| यकीन ना हो तो एक बार आजमा के देखिए|

3. Multi-tasking में मददगार :

अगर आप तुलसी का सेवन लगातार करते हैं तो इससे आपका कॉग्नेटिव सिस्टम बढ़ जाता है| इससे हमारा मतलब है की अगर आपका कॉग्नेटिव फंक्शनिंग प्रॉपर होगी तो आप एक बार में कई कामों को बहुत ही आसानी से कर पाएंगे| यानि आप चाहे घर हो या ऑफिस, मल्टीटास्किंग पर्सन हो जायेंगे. ऐसे ही लोगों की तो प्रमोशन होती है और बॉस से शाबाशी के साथ-साथ बोनस भी मिलता है| तुलसी का प्रयोग करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी|

4. अच्छी और गहरी नींद

मित्रों| आपने अक्सर सुना होगा की अगर हमें स्वस्थ रहना है तो एक दिन में आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है| अगर आपको ठीक से नींद नहीं आ रहे है या नींद से जुडी कोई भी प्रॉब्लम है तो आप नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें| अगर आप कई हफ़्तों तक तुलसी का सेवन करेंगे तो आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी| इतना ही नहीं, तुलसी का सेवन करने से सुबह उठने में या उठने के बाद जो आलस आता है वो भी नहीं आएगा| सुबह उठने के बाद आप एकदम फ्रेश और तरोताज़ा महसूस करेंगे|

5. Depression में लाभकारी :

दोस्तों| आजकल बहुत से ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से कभी न कभी कोई ना कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो ही जाता है| जब भी आप डिप्रेशन में होते हैं तो आपके मन में अजीब अजीब और बुरे ख़याल आना शुरू हो जाते हैं| डिप्रेशन से निजात पाने के लिए आप अलग-अलग दवाइयों का प्रयोग करने लगते हैं| 

जब तक आप उन दवाइयों को ले रहे हैं तब तक तो आप ठीक महसूस करेंगे| लेकिन जब आप उन दवाइयों को लेना बंद कर देंगे तो आपको फिरसे डिप्रेशन होने लगेगा| इससे बचने का और दवाओं पर डिपेंडेंसी खत्म करने का एक ही तरीका है की आप नेचुरल फॉर्म में रोज़ तुलसी का सेवन करें| 

ऐसा आपको तीन महीने तक कन्टिन्यूसली करना है| आप देखेंगे की आपकी दवाइयों पर डिपेंडेंसी ख़त्म हो जाएगी और आप डिप्रेशन से बहुत ही जल्दी बहार भी आ जाएंगे| अगर आप तुलसी डेली यूज़ करेंगे तो आपको anxiety की समस्या भी नहीं रहेगी|

6. मुँह से सम्बंधित परेशानियां दूर करे :

हमारे मुँह से सम्बंधित जो सबसे बड़ी परेशानियां होती हैं वो हैं दांतों का सड़ना, मुँह में छाले होना और साँसों में बदबू आना| इन तीनों ही तरह की बीमारियों को ठीक करने का एक ही रामबाण है और वो है तुलसी| ऐसी समस्याओं को जड़ से मिटाने के लिए वन तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है| 

वन तुलसी के पत्तों को छाया में सुखा लिया जाता है| इसके बाद सुबह जब दांत साफ़ किये जाते हैं तो एक ग्राम तुलसी का पाउडर में एक ग्राम मस्टर्ड आयल मिक्स करके मंजन कर लेने से तीनो तरह की problems से छुटकारा आसानी से मिल जाता है| 

अगर आपको पायरिया की शिकायत है या फिर सेंसिटिविटी बानी रहती है तो आप लगातार कई दिनों तक तुलसी की पत्तियों के पाउडर से मंजन करें| इससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी|

7. पाचन तंत्र मजबूत करे तुलसी :

तुलसी का प्रयोग पेट से सम्बंधित समस्याओं से निपटने के लिए और हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी किया जाता है| पेट से related ऐसी बहुत साड़ी बीमारियां हैं जो आये दिन लोगों को पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से होती रहती है| ये बीमारियां हैं पेट में दर्द होना, गैस्टिक होना, पेट भारी लगना, पेट में मरोड़ जैसा महसूस होना आदि| इन सबसे छुटकारा दिलाती है तुलसी और वो भी बहुत ही काम समय में|

तो दोस्तों अभी आपने जाने की तुलसी के फायदे क्या हैं| अब आप जानेंगे तुसली के नुकसान के बारे में|

तुलसी के नुक्सान : 

  • तुसली का सेवन हमें जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए| तुलसी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाते हैं| उन्ही में से एक है यूजोनोल| ये पदार्थ हमारे शरीर में जहर की तरह फ़ैल जाता है| इसके कारण खासते समय खून आने लगता है|
  • हफ्ते में दो से तीन बार से ज्यादा तुलसी का सेवन ना करें, इससे आपको नुक्सान हो सकता है|
  • वो व्यक्ति जो शुगर की दवाई भी खा रहे हैं और तुलसी का सेवन भी कर रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें| तुलसी शुगर लेवल को कम करती है|
  • गर्भवती महिलायें अगर तुलसी का सेवन ना करें तो बेहतर है|
  • पुरुषों की प्रजनन शक्ति को काम कर देती है तुलसी|

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों आज आपने जाना की तुलसी किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद होती है| साथ ही आपको हमने  इस से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया| ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए बने रहिये हमारे साथ|