प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें?

नमस्कार दोस्तों| स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर| आज हम बात करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें इसके बारे में| इसके पीछे वजह ये है कि हमसे बहुत से लोग पूछते रहते हैं की प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें? चलो आज हम आपकी ये problem solve कर देते हैं| हमारे साथ अंत तक बने रहें|

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना?

यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है| ये योजना गरीबों के लिए एक वरदान साबित हुई है| इसके अंतर्गत नगरों में वास करने वाले ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वो कच्चे मकानों में रह रहे हैं तो उनको अब पक्का घर मिल सकता है| इस योजना में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को वित्तीय सहायता यानी लोन देने का प्रावधान है|

कब हुई थी योजना की शुरुआत?

इसकी शुरुआत 25 June 2015 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी| 

किसके अंतर्गत आती है प्रधान मंत्री आवास योजना?

यह योजना शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती है|

आज हम आपको बता रहे हैं कि Pradhan Mantri Awas Yojana Me Apna Naam Kaise Dekhe?

पहले इस योजना का क्या नाम था?

कुछ वर्ष पहले इसका नाम इंदिरा आवास योजना था लेकिन बाद में यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से जानी जाने लगी|

कितने वर्षों के लिए है प्रधानमंत्री आवास योजना?

दोस्तों, इस योजना को सात वर्षों के लिए शुरू किया गया है| ये योजना 2022 तक ख़त्म होगी|

2022 तक कितने पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

करीब दो करोड़ लोगों को 2022 तक पक्के घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है|

क्या यह योजना केवल गरीब लोगों के लिए ही है?

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं की प्रधानमंत्री आवास योजना केवल गरीब लोगों के लिए ही शुरू की गई है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है| यह योजना दरअसल गरीब और माध्यम वर्ग दोनों के लिए शुरू की गई है|

क्या इसके लिए BPL card की आवश्यकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आपको BPL card दिखाने की आवश्यकता नहीं है|

कितनी category में बांटा है योजना को?

Friends, इस योजना को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है| पहली कैटेगरी है उन लोगों की जो तीन से छह लाख रुपए सालाना कमाते हैं| दूसरी category उन लोगों की है जो छह से 12 लाख रुपए सालाना कमाते हैं| तीसरी category उन लोगों की है जो 12-18 लाख रुपए रोजाना कमाते हैं|

क्या घर के Renovation के लिए भी है प्रधानमंत्री आवास योजना?

अगर आपको घर का renovation यानि मरम्मत करानी है तो उसमें भी आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है|

तीन चरणों में पूरी होनी है योजना

इस योजना को तीन चरणों में पूरा होना है|

पहला चरण

2015 से 2017 (इसमें 100 शहरों को target किया गया है)

दूसरा चरण

2017 – 2019 (इसके अंतर्गत 200 शहरों को target किया गया है)

तीसरा चरण

2019 – 2022 तक (इसमें बचे हुए शहरों को target किया जाएगा)

कितने घरों का होगा निर्माण?

इस योजना के तहत करीब 20 लाख घरों का निर्माण कराया जाएगा| जिनमें से 18 लाख घर झुग्गी झोंपड़ी के आसपास बनवाए जाएंगे तथा 2 लाख घर शहरी गरीब इलाकों में बनवाए जाएंगे|

कौन Apply कर सकते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए?

ऐसे लोग जिनका खुद का मकान नहीं है या फिर वो कच्चे मकानों में रह रहे हैं वो इस योजना के लिए apply कर सकते हैं| ध्यान रहे, अगर आप इस योजना के लिए apply कर रहे हैं तो इसके लिए condition ये है की आपका घर का area न्यूनतम 25 sq meter होना चाहिए| इसके अलावा SECC (Socio Economic and Caste Census) में आपका नाम दर्ज होना चाहिए|

अगर आप घर में ही अपना खुद का काम करना चाहते हैं तो आपको 95 दिनों का काम मनरेगा के तहत दिया जाएगा| आपको न्यूनतम धनराशि तीन किश्तों में मिलेगी| इसके अलावा आपको 6.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज आपको देना होगा|

इस योजना के तहत आपको 20 वर्षों के लिए घर बनाने के लिए loan दिया जाएगा| शहरी क्षेत्र में जो लोग झोपड़ी या खोली बनाकर रह रहे हैं उनपर विशेष ध्यान दिया जाएगा|

किन भागों में बांटा गया है इस योजना को?

यह योजना दो भागों में बांटी गई है|

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी

किसको दी जाएगी वरीयता?

SC, ST, OBC, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को इसमें वरीयता या priority दी जाएगी|

प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें?

दोस्तों अब बारी आती है ये जानने की , प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें? तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा दिए गए steps follow करने पड़ेंगे|

  • सबसे पहले अपने mobile, computer या laptop से chrome browser को open कर लेना है|
  • Search box में type करें PMAY और एंटर press करें|
  • अब जो पहला Link आएगा जिसमें लिखा होगा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण उसपर क्लिक कर देना है|
  • जैसे ही आप क्लिक कर देंगे आपको कई options website में दिखेंगे| इनमें से आपको MIS Report के नीचे selection filter वाले button पर click करना है|
  • अब आपको सबसे पहले वाले column में अपना राज्य भरना है| Example : अगर आप Haryana में रहते हैं तो आप state में Haryana select करेंगे|
  • इसके बाद आपको अपने state का district select कर लेना है|
  • उसके बाद आपको विकास खंड select कर लेना है|
  • फिर आप अपने ग्राम पंचायत का नाम select करें|
  • इसके बाद आप year का चुनाव कर लें कि आपको किस साल की लिस्ट देखनी है|
  • इसके बाद आपको योजना का नाम choose करना होगा|
  • फिर आप submit पर click कर दें|
  • ऐसा करते ही वो list सामने आ जाएगी जिसमें इस योजना से जुड़े लोगों के नाम बताए गए होंगे| इसमें आप अपना नाम देख सकते हैं| अगर आपका नाम इस list में दर्ज न हुआ हो तो आप इसकी शिकायत योजना से जुड़े अधिकारियों को या फिर टोल फ्री नंबर 011-23063285 या 011-23060484 पर संपर्क करके अपना नाम इस list में दर्ज करा सकते हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, आज हमने आपको प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी है| हमने आपको ये भी बता दिया है की ये योजना कितने साल के लिए शुरू की गई है| इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में 25 June को हुई थी इसकी जानकारी भी हमने आपको दे दी है अपने इस article में| 

अगर आपको हमारा ये article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर share करें  उन्हें भी पता चल सके कि Pradhan Mantri Awas Yojana Me Apna Naam Kaise Dekhe?

ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े -:

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है
चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम पतंजलि
haunted places in india in hindi
protinex powder uses
delhi mein ghumne ki jagah