नमस्कार दोस्तों| आप सबका स्वागत है हमारी website पर| आज हम आपको Photoshop In Hindi में समझाएंगे| क्योंकि ऐसी बहुत सी websites आपको google पर मिल जाएंगी जिसमें आपको Photoshop In Hindi में न बताकर english में बताया होगा|
लेकिन उन articles को पढ़कर आपको ज्यादा अच्छे से समझ नहीं आया होगा| तो चलिए आज हम आपको Photoshop In Hindi में समझाते हैं और वो भी detail के साथ| हमारे साथ अंत तक बने रहिए|
क्या होता है Photoshop?
जब भी फोटो या किसी भी प्रकार की image के बारे में बात होती है तो photoshop की चर्चा हो ही जाती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की फोटोशॉप क्या होता है? दरअसल फोटोशॉप को हम graphics designing और image editing की दुनिया का king कह सकते हैं|
ये एक ऐसा software है जो आपको पलक झपकते ही छोटा, बड़ा, मोटा, पतला बना सकता है| इसकी मदद से गोरे को काला और काले को गोरा बनाया जा सकता है| यह फोटो में क्लीनिंग, प्रोसेसिंग, करेक्शन, डिजाइनिंग और effect डालने के भी काम में आता है|
किसने बनाया Photoshop?
अब आपने ये तो जान लिया है कि photoshop क्या है? चलिए अब आपको बताते हैं कि photoshop software किसके द्वारा बनाया गया था और कब? दरअसल यह सॉफ्टवेयर Thomas Knoll और John Knoll ने सन 1988 में बनाया था| आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे की 1989 में photoshop को adobe ने खरीद लिया था|
Requirements for Photoshop
अब हम आपको बताएंगे की आपको अपने computer या laptop में photoshop चलाने के लिए क्या requirements चाहिए|
प्रोसेसर (Processor) : Intel® प्रोसेसर या AMD प्रोसेसर (64-बिट) या (32-बिट), 2 गीगाहर्ट्ज या उससे ज्यादा का हो|
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) : विंडोज 7 (64-बिट) या (32-बिट), विंडोज 10, मैक MAC (Macintosh)
रैम (RAM) : 2 GB or (8 GB recommended)
हार्ड डिस्क (Hard disk) : 3.1 GB install करने के लिए और 1TB या ज्यादा जरूरत के अनुसार
मॉनिटर रिज़ॉल्यूशन (Monitor resolution) : 1024 x 768 display (1280×800 recommended)
ग्राफिक्स कार्ड (Graphics processor acceleration requirements) : Open GL 2.0 – capable system चाहिए
Internet : Photoshop Software के licence के registration के लिए internet connection की भी जरूरत पड़ेगी|
Version History of photoshop
दोस्तों, जब से photoshop software बना है| तब से उसके कुछ features को upgrade करके और कुछ कमियों को दूर करके नए नए versions create किया जाते रहे हैं| चलिए आपको जानकारी दे देते हैं की अब तक photoshop के कितने versions launch हुए हैं और कब?
Photoshop 1.0 – February 1990
Photoshop 2.0 – June 1991
Photoshop 3.0 – September 1994
Photoshop 4.0 – November 1996
Photoshop 5.0 – May 1998
Photoshop 6.0 – September 2000
Photoshop 7.0 – March 2002
Photoshop 8.0 CS – October 2003
Photoshop 9.0 CS2 – April 2005
Photoshop 10.0 CS3 – April 2007
Photoshop 11.0 CS4 – October 2008
Photoshop 12.0 CS5 – April 2010
Photoshop 13.0 CS6 – May 2012
Photoshop 14.0 CC – June 2013
Photoshop 15.0 CC – June 2014
Photoshop 16.0 CC – June 2015
Photoshop 17.0 CC – June 2016
Photoshop 18.0 CC – November 2016
Photoshop 19.0 CC – October 2017
Photoshop 20.0 CC – October 2018
Photoshop 21.0 CC – November 2019
Photoshop 22.0 CC – October 2020
ऐसे करें Adobe Photoshop download
आज हम आपको Photoshop In Hindi में समझा रहे हैं| अब तक आपने ये जाना कि Photoshop को किसने और कब बनाया| साथ ही इसके versions की भी जानकारी आपको मिल गई है| अब जान लीजिए की आपको ये software download कैसे करना है?
Trial Version
Adobe की official website पर जाकर आप इसका trail version download बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं| आपको बता दें, इस software का trial version केवल 30 दिनों तक ही valid होता है| आप डिलीट करके दोबारा इसे नहीं डाउनलोड कर सकते फ्री में| अगर आपको ये software पसंद आए तो आपको इसका paid version ही खरीदना पड़ेगा|
Full License Version
आप adobe की official website के जरिए photoshop का full license version भी ले सकते हैं| इसके लिए आपको online payment करनी पड़ेगी| यह payment एक साल के लिए valid या वैध होगी| इसके बाद हर year आपको license renew करवाने की fees देनी पड़ेगी| यह license version ही सबसे सुरक्षित और विश्वशनीय होता है| इसमें virus, malware आदि का ख़तरा नहीं रह जाता है|
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, आज हमने आपको Photoshop In Hindi में इसलिए समझाया ताकि आपको अच्छे से समझ में आ सके कि Photoshop क्या होता है| साथ ही आज हमने आपको photoshop का use किन किन कामों के लिए किया जा सकता है ये भी बता दिया है|
हमने अपने इस article में आपको इस बात की भी जानकारी दे दी है कि photoshop को किसने बनाया और कब बनाया था| इसी तरह की अन्य जानकारी हम आपके लिए लाते रहेंगे|
ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े –
surdas ka jivan parichay
limcee tablet uses in hindi
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए
most haunted places in india in hindi
दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा टेबलेट