खसखस क्या है ? जाने खसखस के बीज को खाने के 10 फायदे | Khaskhas

नमस्कार दोस्तों| कैसे हैं आप सब| आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खसखस के बीज यानी Poppy Seeds खाने के फायदे| English में खसखस को ही Poppy Seeds कह दिया जाता है| दोस्तों, खसखस हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है| भले ही ये दिखने में छोटे होते हों लेकिन इसके गुण बहुत बड़े हैं| खसखस का सेवन करने से हम तरोताज़ा और energy से भरा हुआ महसूस करते हैं|

खसखस का प्रयोग हम हलवा में भी कर सकते हैं| इतना ही नहीं, आप सब्जी की ग्रेवी बनाते समय अगर थोड़ा सा खसखस उसमे दाल देंगे तो ग्रेवी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा| दोस्तों, खसखस को medicine के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है| आज हम आपको खसखस के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जान कर आप रोज़ाना खसखस के बीजों का सेवन करने से नहीं चूकेंगे| 

साथ ही हम आपको ये भी बताएँगे की खसखस के बीज खाने का सही तरीका क्या है? आप ये भी जानेंगे की खसखस का बीज खाने का सही समय क्या है? तो दोस्तों अगर आप खसखस के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं और अपने आप को फिट एंड फाइन देखना चाहते हैं तो हमारे साथ लास्ट तक जरूर बने रहें| चलिए शुरू करते हैं|

पालक खाने के फायदे जाने।

खसखस का बीज खाने के फायदे : (Benefits of Poppy Seeds)

Khaskhas ka beej khane ke fayde

दर्द निवारक है खसखस : दोस्तों खसखस का इस्तेमाल आप पेन किलर के रूप में भी कर सकते हैं| अगर आपको बॉडी में कहीं पर भी बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है और आपसे वो दर्द सहन नहीं हो पा रहा है तो आप खसखस का इस्तेमाल करके अपने दर्द को चुटकियों में दूर भगा सकते हैं| खासतौर पर अगर आपको मांसपेशियों (muscles) में तकलीफ हो रही है तो आप खसखस के बीज का तेल बाजार से ले आए और रोजाना इस तेल से मालिश कीजिए| आप का दर्द गायब हो जाएगा|

1. सांस से संबंधित समस्या : (Help in breathing problem)

दोस्तों, जैसा की आप सब जानते हैं आज कल पॉल्यूशन इतना ज्यादा हो गया है कि हर किसी को सांस से जुड़ी बीमारियां होने लगी हैं| यही नहीं, कई बार अन्य कारणों से भी लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है| बहुत बार ये प्रॉब्लम जेनेटिक भी होती है| अगर आपको भी सांस से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप तुरंत आज से ही खसखस का सेवन करना शुरू कर दीजिए| आपको कुछ ही दिनों में खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा| आपकी सांस से संबंधित कोई भी समस्या होगी वो ठीक हो जाएगी|

2. खांसी को करता है दूर : (Beneficial in cough)

दोस्तों, जो लोग बहुत दिनों से खांसी से परेशान हैं| महीनों गुजर जाते हैं लेकिन उनकी खांसी ठीक नहीं हो पाती है वो एक बार खसखस का सेवन करें| महज़ कुछ हफ़्तों के सेवन से ही उन्हें आराम मिल जाएगा| क्योंकि दोस्तों, आप भी जानते हैं की अगर खांसी लम्बे समय तक बानी रहती है तो हमें टी.बी हो सकती है| इसलिए आपको अगर खांसी है तो देर न करें तुरंत उसके इलाज के लिए खसखस का प्रयोग करें|

3. अनिद्रा की समस्या करे दूर : (Helpful in insomnia problem)

Friends, आज कल लोगों को पैसे कमाने की इतनी ज्यादा होड़ मची हुई है की वो इसके आगे अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं| हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए ये जरुरी है की वो दिन में आठ घंटे की नींद जरूर लें| लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें नींद नहीं मिल पाती है आठ घंटे की|

कई बार ऐसा भी होता है की कुछ लोग सोने की कोशिश करते हैं लेकिन बहुत कोशिशों के बावजूद उन्हें नींद नहीं आती है| अगर नींद आ भी जाए तो भी वो ज्यादा नींद नहीं ले पाते हैं| उनकी नींद जल्दी ही खुल जाती है| अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप आज ही खसखस का प्रयोग करना शुरू कर दीजिए| 

खसखस के बीज का पाउडर आप सोने से पहले दूध में डालकर पी लें| आपकी अनिद्रा की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी| साथ ही आपको जल्दी ही गहरी और अच्छी नींद भी आ जाएगी|

4. कब्ज़ से राहत दिलाए खसखस : (Relief in constipation)

मित्रों| आजकल गलत खानपान और गलत समय पर खाना खाने के कारण बहुत सी प्रॉब्लम होने लगी हैं| इन्ही में से एक है कब्ज़| जिन लोगों को कब्ज़ की शिकायत रहती है वो सारा दिन परेशान रहते हैं| कुछ भी खाने या पीने से पहले उन्हें कम से कम 100 बार सोचना पड़ता है|

जो लोग लम्बे समय से कब्ज़ की problem face कर रहे हैं और कब्ज़ ख़तम नहीं हो रही है तो आप तुरंत खसखस का सेवन करना शुरू कर दें| खसखस में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज़ से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है|

5. पाचन शक्ति बढ़ाए खसखस : (Improves Immunity)

दोस्तों, अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपको एक साथ कई बीमारियां घेर लेती हैं| पाचन शक्ति को मजबूत किये बिना आप कुछ भी खा लें वो आपके शरीर को लगेगा ही नहीं| अगर आप अपने digestion को improve करना चाहते हैं तो आप खसखस के बीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए| इतना ही नहीं खसखस के बीज के सेवन से आपके शरीर को काफी एनर्जी मिलती है|

6. गुर्दे की पथरी : (Helpful in Kidney Stone)

दोस्तों, गुर्दा या kidney हमारी body का main पार्ट होता है| किडनी में जरा सी problem होने पर वो ठीक से काम नहीं करते है और हमें ढेरों बीमारियां लग जाती हैं| Kidney में कई बार stone की समस्या भी हो जाती है| जिन लोगों को kidney में stone की दिक्कत हो जाती है वो कुछ भी तला हुआ नहीं खा पाते|

Kidney में stone की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप रोज़ खसखस के बीज का सेवन करें| बहुत जल्द आपको kidney stone से राहत मिल जाएगी| आप देखेंगे की stone पेशाब के रास्ते अपने आप बहार निकल जाएगा और आप सब कुछ पहले की ही तरह खा पी सकेंगे| शायद आप में से बहुत काम लोग ये जानते होंगे की खसखस में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम को absorb कर लेता है और पथरी को होने नहीं देता|

7. स्ट्रेस को करता है कम : (Stress Decreasing)

दोस्तों, अगर आप भी किसी न किसी वजह से मेन्टल स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं तो सावधान हो जाएँ| हमारे दिमाग पर stress का बहुत ही गहरा असर पड़ता है| अगर स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो हम depression का शिकार भी हो जाते हैं| आप अगर चाहते हैं की स्ट्रेस फ्री रहे आपका mind तो तुरंत खसखस का use करें| खसखस का बीज का सेवन करने से आप stress free महसूस करेंगे|

8. Skin पर wrinkles आने से रोके : (Stops Wrinkles)

दोस्तों खसखस का बीज अगर आप डेली किसी न किसी फॉर्म में use करेंगे तो आपकी skin पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी| सभी को अपनी स्किन से प्यार होता है| सब यही चाहते हैं की वो जवान दिखें| खासतौर से महिलाएं तो अपनी skin को लेकर बहुत ही ज्यादा concious रहती हैं| एक पिम्पल या wrinckle अगर आ जाए उनके चेहरे पर तो उन्हें चिंता होने लगती है| ऐसे में आपको चाहिए की आप रोजाना खसखस के बीज का सेवन करें| खसखस में भरपूर मात्रा में antioxidants मौजूद होते हैं जो चेहरे पर wrinkles नहीं आने देते|

9. Skin problems से छुटकारा दिलाए खसखस : (Beneficial for Skin problems)

अगर आपको कभी भी किसी भी प्रकार की skin problem होती है तो आप खसखस के बीज का सेवन करें| खसखस के बीज का सेवन करने से आपकी हर तरह की skin problem पल भर में ही दूर हो जाएगी| बहुत बार ऐसा होता है की आपकी त्वचा फटने लगती है| ऐसा ज्यादातर सर्दियों में होता है|

इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी स्किन में नमी की कमी हो गई है| खसखस आपकी स्किन में नमी की कमी को दूर करता है और आपकी स्किन को glow करने में help करता है| खसखस का बीज ना केवल त्वचा की सूजन और खुजली को कम करने में मददगार है बल्कि इससे axima की problem भी दूर हो जाती है|

10. Skin को बनाए चमकदार  : (Makes skin glow)

दोस्तों, अगर आप लगातार खसखस के बीज का सेवन करेंगे तो इससे आपकी स्किन कुछ ही महीनों में काफी ज्यादा glow करने लगेगी| पहले की अपेक्षा आपकी skin और अधिक चमकदार हो जाएगी| अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आप खसखस के बीज को दूध में पीसकर इसका सेवन करें| इससे आपकी स्किन को moisture भी मिलेगा|

खसखस के बीज के सेवन से नुकसान : (Side Effect of Poppy Seeds)

Khaskhas ke beej ke sewan se nuksaan

दोस्तों, खसखस के फायदे तो आप ने जान लिए| अब आप ये भी जान लीजिये की खसखस के बीज को खाने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं| किसी भी चीज़ का अगर आप ज्यादा मात्रा में सेवन करेंगे तो इससे आपको फायदे की बजाये नुक्सान ही झेलना पड़ेगा| आइये जानते हैं इसके नुकसान के बारे में|

  • अगर आप खसखस के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे तो आपको सांस से जुड़ी problem हो सकती है|
  • अगर आपने खसखस की बीज का ज्यादा सेवन कर लिया तो इससे आपके दिल पर बुरा असर पड़ सकता है|
  • खसखस के बीज का ज्यादा सेवन करने से आपको चक्कर तक आ सकते हैं|
  • खसखस की छाए अगर आप पीते हैं तो आपको मतली, बेहोशी, खुजली की दिक्कत हो सकती है|
  • इसके अलावा खसखस के बीज का ज्यादा सेवन करने से आपको urine से related दिक्कत भी हो सकती है|
  • खसखस के बीज का अधिक मात्रा में सेवन आपकी heartbeat को काम भी कर सकता है|
  • खसखस के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको खसखस के बीज का फायदा नहीं बल्कि नुक्सान झेलना पड़ सकता है| खसखस के बीज से आपको allergy भी हो सकती है|

खसखस के बीज का इस्तेमाल कैसे करें : (How to use poppy seeds)

दोस्तों अगर आप किसी भी चीज़ का गलत तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो वो आपको फायदा पहुंचाने की बजाए नुक्सान दे सकता है| आइये अब जान लेते हैं की खसखस के बीज का सेवन करने का सही तरीका क्या है :-

आपको दो चम्मच खसखस के बीज लेने हैं| गैस पर एक गिलास दूध को उबालने के लिए रखें| साथ ही इस एक गिलास दूध में खसखस के बीज के दो चम्मच डाल दें| दूध को आप तीन बार उबाल आने दें| तीन उबाल देने के बाद दूध को पी जाना है| ध्यान रहे की इस दूध को आपने बिना छाने ही पीना है| दूध में जो आपने खसखस मिलाया है उसे भी आप खा जाएं|

खसखस खाने का सही समय : (Right time to take poppy seeds)

दोस्तों बेहतर यही होगा की खसखस के बीज को आप रात में सोने से पहले दूध के साथ खाएं| फिर भी खसखस के बीज को खाने का सही समय जाने के लिए आप अपने doctor से भी consult करें|

निष्कर्ष : (Conclusion)

दोस्तों, आज आपको इस article में हमने बताया की खसखस के बीज खाने के फायदे क्या हैं| इसके अलावा आपने ये भी जाना की अगर हम अधिक मात्रा में खसखस के बीज का सेवन करेंगे तो हमें कौन कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं| आपको हमने इस article में खसखस के बीज के इस्तेमाल का सही तरीका भी बताया| साथ ही आपने आज इस बात की भी जानकारी प्राप्त की कि खसखस के बीज को खाने का सही सयम क्या है? तो friends अगर आपको हमारा आज का article पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें|