Hello दोस्तों कैसे हैं आप सब| दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुलथी दाल के फायदे के बारे में| शायद ही आप में से किसी ने कुलथी दाल के बारे में सुना हो| कुलथी दाल का सेवन हम सब को जरूर करना चाहिए| आज हम आपको कुलथी दाल के ऐसे फायदे बताने वाले हैं जिसकी जानकारी आपको पहले से नहीं होगी| कुलथी दाल के फायदे जानने के बाद आप यकीनन इसे खाना शुरू कर देंगे| दोस्तों जितनी भी दालें होती हैं उनमे पोषक तत्वों की मात्रा सबसे अधिक होती है|
यही कारण है की हमारे भारतीय समाज का सबसे प्रमुख खाद्य पदार्थ दाल को ही माना जाता है| अगर हमें अपने शरीर का सही से पोषण और विकास चाहिए तो हमें रोजाना दाल का सेवन तो करना ही चाहिए| अभी तक आपने अनेक प्रकार की दालों के बारे में सुना होगा जैसे अरहर की दाल, मसूर की दाल, धुलि मूंग दाल, धुलि उड़द दाल आदि|
लेकिन क्या आपने कभी कुलथी दाल के बारे में सुना है? अगर आप कुलथी दाल के बारे में नहीं जानते हैं तो मुमकिन है की आप इसको सामान्य दाल ही समझेंगे| इसमें केवल पोषक तत्व ही नहीं हैं बल्कि इसमें कई सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं| इसे ही english में Horse Gram कहा जाता है|
दोस्तों कुलथी, दाल उड़द की दाल के सामान होती है| ये खूबसूरत दिखने वाली दाल हमारे स्वस्थ्य लाभ में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देती है| बहुत सी जगहों पर इसके पकवान भी बनाए जाते हैं| तो चलिए health की गाड़ी को आगे बढ़ाते हैं और जानते हैं इसके फायदे के बारे में|
हींग से जुड़े गुणकारी फायदे जाने।
कुलथी दाल के फायदे

1. पथरी से निजात :
दोस्तों आज के दौर में लगभग हर इंसान, खासकर के युवा वर्ग पथरी की समस्या से जूझ रहा है| पथरी की समस्या अगर किसी को हो जाती है तो उसके लिए ये बहुत ही कष्टदायक समय होता है| ऐसे व्यक्ति को पेट में काफी ज्यादा दर्द होता है|
साथ ही उसे कुछ भी खाना पचा पाने में दिक्कत महसूस होती है| अगर आपको भी पथरी की समस्या है तो आप आज और अभी से कुलथी दाल का रोजाना सेवन करना शुरू कर दीजिए| आप कुलथी दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए| अगर आप कुलथी दाल को अपनी diet में शामिल करेंगे तो इससे आपकी पथरी की समस्या जड़ से ख़त्म हो जाएगी|
एक बात जानकर आपको हैरानी होगी दोस्तों की ये दाल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा प्रचलित है| वहां के लोग इसका सेवन हर रोज़ करते हैं| पथरी को ख़त्म करनी की एक कारगर औषधी के रूप में इस दाल का सेवन किया जाता है| आयुर्वेद के अनुसार कुलथी दाल में भरपूर मात्रा में vitamin A पाया जाता है| ये शरीर में Vitamin A की कमी को पूरा करके पथरी को होने से रोकती है|
ये दाल आपको किसी भी किराना store में easily मिल जाएगी| 250 ग्राम पानी में 20 ग्राम कुलथी दाल को डालें| इसे रात भर पानी में भिगो कर रखें और इसे ढक भी दें| सुबह इस पानी को अच्छे से मिलाकर खाली पेट इस पानी को पी लें| इससे पथरी कुछ ही दिनों में निकल जाएगी| दोस्तों, जिस इंसान को पथरी एक बार हो जाती है उसे दोबारा पथरी होने का खतरा रहता है|
इसलिए आपको कुलथी दाल का पानी लगातार थोड़ी मात्रा में पीते रहना चाहिए| कुलथी दाल का सेवन करने से पथरी छोटी हो जाती है और टूट कर मूत्राशय में जाकर पेशाब के रास्ते बहार आ जाती है| कुल्थी का काढ़ा बनाकर सेवन करने से वात की समस्या दूर हो जाती है|
2. गले की समस्या से राहत :
दोस्तों, अगर आपको गले से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो गई है तो आप कुलथी दाल का काढ़ा बनाकर उसमे कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर पी जाएं| इससे गले से जुड़ी कोई भी समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है|
3. अस्थमा से निजात दिलाती है :
दोस्तों अगर आपको अस्थमा की बीमारी है तो आपके लिए कुलथी दाल का सेवन करना रामबाण के समान होता है|
4. बुखार से निजात दिलाए :
दोस्तों, जब भी कभी मौसम में बदलाव होता है तो अक्सर लोगों को एक समस्या जरूर होती है| वो है बुखार की समस्या| बुखार होने पर आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता| शरीर थका-थका सा महसूस होने लगता है| ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए और बुखार को दूर भगाने के लिए आपको चाहिए की आप रोज़ कुलथी दाल का सेवन करें| इसके लिए आपको एक काम करना होगा| थोड़ी सी कुलथी दाल को पानी में उबालें और इस पानी का सेवन करें| कुलथी दाल के पानी का सेवन करने से आपको बुखार को नियंत्रित करने में help मिल सकती है|
5. सर्दी खांसी और जकड़न से आराम दिलाए :
दोस्तों इन दिनों कमजोर इम्यूनिटी के कारण बहुत से लोग जल्दी ही सर्दी, खांसी और जकड़न का शिकार हो जाते हैं| इस condition को अगर आप भी face कर रहे हैं तो तुरंत ही आप कुलथी दाल का सेवन करना शुरू कर दीजिए| इससे आपकी सर्दी, खांसी और जकड़न की समस्या दूर हो जाएगी|
6. शरीर की चर्बी घटाए :
दोस्तों आजकल हर कोई अपनी बड़ी हुई चर्बी से परेशान है| चर्बी को कम करने के लिए लोग दिन रात एक्सरसाइज करते हैं| हमीनों तक महंगी दवाई का सेवन करते हैं लेकिन result तो zero ही निकलता है| अगर आप भी अपनी बड़ी हुई चर्बी से परेशान हैं तो आप कुलथी दाल खाना शुरू कर दीजिए| इसमें ढेर सारा protein और fiber होता है जिससे तेज़ी से वजन कम होता है|
7. Sperm Count बढाए :
साथियों इन दिनों पुरुषों में एक गंभीर समस्या देखी जा रही है| वो है sperm count की कमी| यानी की कुछ पुरुषों में sperm count काफी कम हो जाता है| इसी कारण उन्हें infertility का शिकार होना पड़ता है| यानी उन्हें बच्चा पैदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| अगर आपका भी sperm count कम है तो आप कुलथी दाल का सेवन जरूर करें| इससे आपका sperm count काफी बढ़ जाएगा| इसमें मौजूद phosphorus, iron, calcium और amino acid शरीर में sperm count को बढ़ाने में मदद करते हैं|
8. चकत्तों का इलाज :
जिन लोगों को त्वचा पर किसी भी कारण से फोड़े या चकत्ते हो गए हैं उन लोगों को चाहिए की daily कुलथी दाल खाएं| इससे उनके फोड़े और चकत्ते बहुत जल्द समाप्त हो जाएंगे| ऐसे इसलिए क्यूंकी इसमें antimicrobial और जीवाणुरोधी गुण होते हैं| साथ ही इसमें बहुत से खनिज पदार्थ, पोषक तत्व और antioxidants भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो skin की lipid परतों को स्वस्थ रखते हैं| इसके लिए आप कुलथी के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं|
9. पेट दर्द में आराम :
अगर आपको पेट में दर्द हो जाए और कोई दवा आपके पास ना हो तो आप एक बार कुलथी को जरूर आज़माएं| कुलथी के काढ़े में हींग और सौंठ का चूर्ण तथा थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से आपको पेट के दर्द से जल्द राहत मिल जाएगी|
निष्कर्ष : (Conclusion)
तो दोस्तों, आज आपने इस article से समझा की कुलथी दाल हमारे लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद है| हमें यकीन है अब आप भी कुलथी दाल का सेवन करना शुरू कर देंगे|