जानिए हींग से जुड़े 10 गुणकारी फायदे। Heeng Se Jude 10 Fayde

Hello दोस्तों| आपके लिए आज हम एक और healthy ingredient के बारे में पूरी जानकारी लेकर आए हैं| आज हम आपको हींग का सेवन करने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं| इसके अलावा हम आपको हींग खाने के नुकसान के बारे में भी बताने वाले हैं|

हींग के फायदे जो हम बताने वाले हैं वो शायद ही आपने पहले कभी सुने हों| अगर आपने हींग के फायदे जान लिए तो आप हींग का सेवन जरूर करेंगे| जैसा की आप जानते ही हैं की हींग हर भारतीय घरों में किचन का एक जरूरी मसाला होता है| हींग के खाने से हमारी बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती हैं| इसे english में asafoetida कहा जाता है| शायद आप में से बहुत काम लोग ये जानते होंगे कि इसके कई चिकित्सकीय गुणों को देखते हुए इसे देवताओं का खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है|

अगर हींग को दाल में डाल दिया जाए तो उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है| साम्भर, सब्जी, गोलगप्पे का पानी, आदि में हींग का इस्तेमाल किया जाता है| हींग का ज्यादातर इस्तेमाल भारतीय और फ़ारसी खाने का ज़ायका बढ़ने के लिए किया जाता है| यह एक बहुत ही खुशबूदार और तीखी smell वाला spice है| रसोई के अलावा हींग को आयुर्वेदिक दवाई बनाने के लिए भी काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है| चलिए अब बताते हैं आपको हींग के फायदे|

हींग के फायदे : (Benefits of Heeng)

Heeng ke fayde

1. पेट की समस्याओं को करे दूर : 

दोस्तों हींग खाने से पेट से related problems दूर होती हैं| इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है| इसमें प्रचुर मात्रा में inflammatory और antioxidants पाए जाते हैं जो पेट में गैस, पेट में जलन, पेट की खराबी, बदहजमी, पेट के कीड़े, पेट फूलना आदि में इसका सेवन लाभकारी है| 

साथ ही इसके सेवन से आपको फूड poisioning से भी रहत मिलेगी| आपको चाहिए की रोज़ खाने की सब्जी में हींग की थोड़ी सी मात्रा डालें| इसके सेवन का एक और तरीका है| आप खाने के बाद आधा कप पानी में थोड़ी सी हींग डालकर पिएं| ऐसा करने से आपको पेट से related कोई भी प्रॉब्लम नहीं रहेगी|

2. सांस की बीमारियों में फ़ायदेमंद :

दोस्तों, अगर आप नियमित तौर पर हींग का सेवन करेंगे तो इससे आपकी सांस से संबंधित बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाएँगी| इसका सेवन करने से बहुत सी सांस की बीमारियां जैसे दमा, सूखी खांसी, काली खांसी और साथ ही साथ सर्दी जुकाम को भी ठीक करती है| 

अगर आप सर्दी या खांसी से परेशान हैं तो इसको पानी के साथ पीस कर पेस्ट तैयार करें| इसके बाद इस पेस्ट को अपनी छाती पर मल लें| आप एक और काम भी कर सकते हैं| डेढ़ चम्मच हींग और सूखी अदरक को दो चम्मच शहद में मिलाएं| अब इस मिश्रण का दिन में तीन बार प्रयोग करें| ऐसा करने से आपकी सूखी खांसी, काली खांसी, अस्थमा आदि रोग दूर हो जाते हैं|

3. मासिक धर्म की परेशानी दूर करे :

महिलाओं के लिए हींग किसी वरदान से कम नहीं है| क्यूंकी ये मासिक धर्म के दर्द, अनियमित मासिक धर्म और अत्यधिक खून के स्राव की समस्या को दूर करती है|

4. सिर के दर्द में फायदेमंद :

दोस्तों आजकल लोग बहुत ज्यादा तनाव लेने लगे हैं| इसके साथ ही खानपान भी ठीक नहीं है| यही कारण है की लोगों को आजकल सिरदर्द की समस्या हो जाती है| इसके अलावा सर्दी और बुखार होने पर भी सिर में दर्द बना रहता है| ऐसे में तुरंत आराम के लिए आपको चाहिए की आप हींग का सेवन करें| इसके सेवन से आपको माइग्रेन के कारण होने वाले सिरदर्द में भी राहत मिलेगी|

5. दांतों का दर्द करे दूर :

दोस्तों, अगर आप दांतों के दर्द से परेशान हैं तो आज ही हींग का सेवन करना शुरू कर दीजिए| दांतों में होने वाले किसी भी प्रकार के दर्द को दूर करने में ये लाभकारी है| इसमें भरपूर मात्रा में antioxidant तत्व पाए जाते हैं जो दांतों के दर्द से तुरंत राहत देते हैं|

इतना ही नहीं, अगर आपके दांतों में किसी भी तरह का infection हो गया है तो उसके लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं| आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा| अगर आपके मसूड़ों से खून बेहता है या दांत खराब हो गया है तो इसके सेवन से कुछ ही दिनों में ये problem भी दूर हो जाती है| अगर आप दांतों में होने वाले दर्द से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो हींग को दांत में जहाँ दर्द हो रहा है उस स्थान पर दबा कर रख लें| आपका दर्द गायब हो जाएगा|

6. कान के दर्द को करे कम :

दोस्तों, अक्सर हमारे कान में बहुत तेज़ दर्द होने लगता है| कई बार तो ये normal होता है लेकिन कई बार ये infection के कारण भी हो सकता है| हींग में antibiotic properties होती हैं जो infection के कारण हुए कान के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं|

7. Colic Pain को कम करता है :

दोस्तों, अगर आपका बच्चा कमजोर होगा तो उसे colic pain होने लगेगा| इसका कारण है बच्चे की मांसपेशियों की कमजोरी| ऐसे में बच्चे को अचानक दर्द होने लगता है| हींग बच्चों के gastrointestinal ट्रैक में मौजूद mucous membranes को मजबूत करती है जिससे बच्चों को अचानक होने वाले दर्द से राहत मिलती है| ध्यान रहे की छोटे बच्चों को हींग देने से पहले एक बार doctor से सलाह जरूर ले लें| क्यूंकि बच्चों को अन्य कारणों से भी दर्द उठ सकता है| अगर आपका बच्चा बहुत ही छोटा है तो उसे हींग खाने के रूप में कभी न दें|

8. Cancer से लड़ती है :

दोस्तों, हींग एक बहुत ही शक्तिशाली antioxidant होती है| यह हमारी body को free radicals से बचाती है| बहुत से वैज्ञानिकों ने शोध के जरिए ये पता लगाया है की ये घातक कोशिकाओं के विकास को रोक कर हमें cancer से बचाती है|

9. नपुंसकता का इलाज करती है :

दोस्तों, ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिनसे पुरुषों में नपुंसकता आ जाती है| इसे ठीक करने में ये बहुत ही ज्यादा लाभकारी है| इसके अलावा इसका सेवन अगर आप डेली करेंगे तो ये erectile dysfunction को भी ठीक कर देती है|

10. मधुमक्खी के डंक के दर्द को कम करती है :

साथियों| बहुत बार ऐसा होता है की चलते-चलते अचानक हमें मधुमक्खी काट लेती है| उसके काटने पर आप इसका सेवन करें आपको जल्द राहत मिलेगी दर्द से|

चलिए दोस्तों अब आपको बताते हैं की हींग किन लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है|

ज्वार की रोटी खाने के फायदे जाने।

हींग के नुकसान :

  • जो लोग high blood pressure की दवाइयां ले रहे हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
  • गर्भवती महिलाओं को भी हींग का सेवन करने से बचना चाहिए|
  • होठों में सूजन भी हींग का सेवन करने के बाद हो जाती है| होंठ पहले से बड़े या फूले हुए लगने लगते हैं| इतना ही नहीं, आपको होंठों में झनझनाहट भी महसूस हो सकती है| हालांकि कुछ घंटों के बाद होंठ अपने आप सामान्य हो जाते हैं|
  • कुछ लोगों को हींग के सेवन से पेट में गैस या अतिसार की problem भी हो सकती है|
  • कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट में जलन भी होने लगती है| जिन लोगों को ये समस्या होती है उन्हें चाहिए की वो इसे खाने से पहले कुछ हल्का फुल्का snacks खा लें|
  • बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हें हींग खाने से skin rashes की समस्या भी हो जाती है|

निष्कर्ष : (Conclusion) :

तो  दोस्तों आज आपने हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जाना की हींग हमारी सेहत के लिए कितना गुणकारी होती है| आपको ये भी पता चला की हींग खाने से आपको सांस सम्बन्धी problem नहीं होती है| इसके अलावा कान दर्द की समस्या में भी रामबाण का काम करती है हींग| आपको हमने हींग से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया| अगर article पसंद आया हो तो इसे like, share करना बिलकुल न भूलें|