आज हम आपको Diwali Quotes In Hindi में बताएंगे| अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है| इसके साथ ही लोगों के Whatsapp की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी| अगर हमें कोई Whatsapp wishes भेजे और हम उन्हें ना भेजें तो भी अच्छा नहीं लगता है| अगर आप Diwali Quotes In Hindi की तलाश में हैं तो आप सही जगह आए हैं|
दिवाली मनाने के ये हैं कारण
श्री राम की वापसी
दोस्तों, दीवाली मनाने का सबसे बड़ा कारण है यह है कि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने 14 वर्षों का कठिन वनवास पूरा किया था और अयोध्या वापिस आए| उनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने दिए जलाकर ख़ुशी मनाई थी| यही कारण है कि आज पूरे विश्व में दिवाली के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है|
वामन अवतार में माँ लक्ष्मी को बचाया भगवान विष्णु ने
पुराणों के अनुसार एक बार राजा बलि ने माता लक्ष्मी को अपनी गिरफ्त में ले लिया था| तब श्री हरी ने वामन अवतार में आकर बलि से लक्ष्मी माता को आजाद करवाया था| इसलिए भी दीवाली त्यौहार को मनाया जाता है|
कृष्ण ने किया नरकासुर का अंत
एक किवदंती ये भी है कि एक बार नरकासुर ने धरती पर आतंक मचा रखा था| जिसे चाहे मार डालता था| जिसे चाहे उठा ले जाता था| तब नरकासुर के आतंक से लोगों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने उसका अंत किया था और 16000 महिलाओं को नरकासुर राजा की कैद से आजाद करवाने का काम किया था|
आपको बता दें, श्री कृष्ण की इस जीत की ख़ुशी लोगों ने पूरे दो दिन तक मनाई थी| इसमें सबसे ख़ास था दीवाली का दिन| दीवाली के 14 वें दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाती है|
वापिस आए थे पांडव
हिन्दू धर्म के सबसे महान काव्य महाभारत में इस बात का उल्लेख है कि इसी दिन पांडवों ने अपना 12 वर्ष का वनवास पूर्ण किया था और वापस आए थे| उनके आने की ख़ुशी में लोगों ने दिए जलाए थे और उनका स्वागत किया था| ऐसा माना जाता है की दिवाली मनाने की परम्परा तभी से चली आ रही है|
श्रीराम की विजय
लोगों का ऐसा मानना है की कार्तिक मास की अमावस्या को ही भगवान श्री राम लंका नरेश रावण को मारकर अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या वापस आए थे| इसी जीत की ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाकर तीनों का स्वागत किया था| इस दिन को भगवान श्री राम की जीत की याद में भी मनाने की परम्परा सदियों से चली आ रही है|
विक्रमादित्य का राजतिलक
शायद आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे की दिवाली इसलिए भी मनाई जाती है क्यूंकी दिवाली के ही दिन उदारता और पराक्रम का प्रतीक माने जाने वाले राजा विक्रमादित्य का राजतिलक किया गया था|
महर्षि दयानन्द ने लिए था निर्वाण
19 वीं सदी के विद्वान माने जाने वाले तथा इंसानियत को बढ़ावा देने वाले महर्षि दयानन्द ने कार्तिक मास की अमावस्या को ही यानी की दिवाली के दिन ही निर्वाण प्राप्त किया था| इनकी याद में भी दिवाली मनाई जाती है| इसके अलावा, इन्ही को हम आर्य समाज का संस्थाकपक भी मानते हैं|
महावीर जैन को प्राप्त हुआ निर्वाण
केवल हिंदुओं के लिए ही नहीं बल्कि जैन धर्म के लोगों के लिए भी ये बहुत ही ख़ास दिन होता है| ऐसा माना जाता है की दिवाली के दिन ही यानी कार्तिक मास की अमावस्या को ही जैन धर्म गुरु तथा जैन धर्म के संस्थापक तीर्थंकर महावीर जैन को निर्वाण की प्राप्ति हुई थी| कहते हैं, इन्होंने महज़ 43 वर्ष की आयु में ही ज्ञान प्राप्त कर लिया था|
सिख धर्म में दिवाली का महत्व
सिख धर्म के लोग भी दिवाली को बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं| ऐसा इसलिए क्यूंकि सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास ने इस दिन को विशेष दिन का दर्जा दिया था| यही वो दिन था जब सभी सिख इनके पास जाते थे और आशीर्वाद प्राप्त करते थे|
कहते हैं की अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का निर्माण भी 1577 में दिवाली के दिन ही हुआ था| दिवाली के दिन ही 1619 में सिखों के छठे गुरु हरगोविंद जी को 52 राजाओं के साथ ग्वालियर के किले से मुग़ल शासक जहांगीर की कैद से आजादी मिली थी| इसलिए भी सिख धर्म के लोग दिवाली को बहुत बड़ा त्यौहार मानते हैं और शान से celebrate करते हैं|
कब आती है दिवाली?
हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है|
2021 में कब है दिवाली?
4 november 2021 को दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में मनाया जाएगा|
ब्रिटेन में दिवाली
दोस्तों केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग अलग देशों में दिवाली मनाई जाती है और वो भी बेहद ख़ास तथा अलग अंदाज़ में| इस दिन को ब्रिटेन में भी माता लक्ष्मी की पूजा करके मनाया जाता है|
नेपाल की दिवाली
नेपाल के लोग भी धूमधाम से दिवाली मनाते हैं| वे इस दिन गौ माता और कुत्ते जो की भैरव बाबा का अवतार माने जाते हैं उनकी पूजा करते हैं| यहां ऐसी मान्यता है कि गौ माता पर सवार होकर ही इस दिन लक्ष्मी माता आती हैं|
विदेशों में कहां कहां मनाई जाती है दिवाली?
Canada, Singapore, Malaysia, मॉरीशस, त्रिनिनाद आदि जगहों पर भी दिवाली मनाते हैं|
दिवाली के अन्य नाम :
दीपावली, दिवाली, दीपारी, दीपाली, दीपों की अवली, दीपाबोली (बंगाली), सिंधी भाषा में इसे दियारी कहते हैं| कुछ लोग दिवाली के पर्व को कोंकणी भी कहते हैं|
Diwali Quotes In Hindi
चलिए अब बारी आती है Diwali Quotes In Hindi की| यानी की हम जो quotes आपको बता रहे हैं उन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं|

- बुराई पर अच्छाई की जैसे हुई थी जीत
जैसे घनघोर अँधेरा भागा, उजाले से हुई थी प्रीत
वैसे ही आप के घर में, बरसों चले ये रीत
हर ख्वाब हो पूरा आपका, हर कदम पर मिले जीत ||

2. दीप जलाओ, खुशी मनाओ
मस्ती में सब, नाचो गाओ
दरवाजों पर अपने सभी
खुशियों की रंगोली बनाओ
मिलजुलकर दिवाली मनाओ
मन की हर चिंता भूल जाओ ||

3. उम्मीदों के रोशनदान, बंद न होने पाए
इस दिवाली किसी के घर, अंधेरा न छाए
आओ हम सब मिलकर, दिवाली यूँ मनाएं
कि जरूरतमंदों के घर भी चिराग रोशन हो जाएं ||

4. इस दिवाली स्वच्छता का संकल्प उठाना है
पटाखे नहीं जलाएंगे हम सबने ठाना है
पॉलीथीन नहीं, अब कागज़ को अपनाना है
इस दिवाली में प्यारी, धरती मां को बचाना है ||

5. स्वदेशी चीज़ों से अब, सबको दिवाली मनानी है
घर में चाइनीज़ लड़ी नहीं, मिट्टी के दीप जलाने है
इन दीपों से ही किसी के घर का चूल्हा जलता है
खरीदते हैं हम दिए, तब किसी का पेट पलता है ||

6. जात पात का भेद, मिट जाए इस दिवाली
भ्रूण हत्या न होने पाए इस दिवाली
प्रभु से अरज है हम सबकी इस दिवाली
भ्रष्टाचार जलकर भस्म हो जाए इस दिवाली ||

7. पूजन सामग्री को इस दीवाली, नदी में नहीं बहाना है
ऐसा करके देश सेवा में, अपना भी फ़र्ज़ निभाना है
गीला और सूखे कचरे का, बक्सा अलग बनाना है
Say No To Crackers का नारा, घर-घर पहुंचाना है ||

8. शुभ लाभ से सजा हो आपके घर का द्वार
गणपति की कृपा रहे, आप सब पर अपार
इस दिवाली सबको मिलें, खुशियों का संसार
कभी दूर न जाएं खुशियां, छोड़कर आपका दरबार ||
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, Diwali Quotes In Hindi के बारे में हमने आपको पूरी जानकारी दे दी है| अब आपको कहीं भी Diwali Quotes In Hindi लिखकर search करने की जरूरत नहीं है| हमने जो Diwali Quotes In Hindi आपके लिए इस post में use किए हैं उन्हें आप good morning message के तौर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को send कर सकते हैं|
अगर आपको हमारी ये post पसंद आए तो इसे जरूर share करें| फिर मिलेंगे कुछ और interesting facts के साथ|
आप सभी को हमारी तरफ से “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’’
ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े –
7 Best Independence Day Quotes in Hindi
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है
aaj kaun sa de hai
realme kaha ki company hai
limcee tablet uses in hindi