जानिये Chia Seeds क्या है ? Chia Seeds को खाने के फायदे और नुकसान क्या है ?

Chia Seeds| अगर आप हेल्थ conscious हैं तो आपने ये नाम जरूर सुना होगा| आज हम आपको Chia Seeds के बारे में बताने जा रहे हैं| अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Chia Seeds हमारी सेहत के लिए कितना ज्यादा लाभदायक है तो आप सही जगह पर आए हैं| Chia Seeds खाने के फायदे के साथ साथ हम आपको Chia Seeds खाने के नुकसान के बारे में भी बताएंगे जो की ना के बराबर है| यदि आप Chia Seeds का सेवन regularly करते हैं तो आपको countless benefits मिलेंगे| चलिए शुरू करते हैं| आप promise कीजिए की आप लास्ट तक हमारे साथ बने रहेंगे| हम भी आप से promise करते हैं की आपकी सेहत से जुड़े हर पहलू से आपको aware करवाते रहेंगे| OK Guys| Lets स्टार्ट|

दोस्तों, Chia Seeds इन दिनों हर Indian kitchen की शोभा बढ़ा रहे हैं| Chia Seeds दोस्तों, विदेशी product है| कुछ researchers की मानें तो Chia Seeds सबसे पहले ग्वाटेमाला और मैक्सिको में उत्पन्न हुए थे| सबसे पहले यहीं पर शोधकर्ताओं ने यहीं पर Chia Seeds की खोज की थी|

Chia Seeds का scientific नाम :

फ्रेंड्स| जैसा की आप जानते हैं, हर पेड़, पौधे, पक्षी या फल का कोई ना कोई scientific नाम तो होता ही है| इसी तरह Chia Seeds का भी scientific नाम है| वो नाम है Salvia Hispanica| एक राज़ की बात बताऊँ, किसी को बताना नहीं| जिस tree से Chia Seeds प्राप्त किए जाते हैं उसका नाम भी Salvia Hispanica है| चिया के बीजों को maxican चिया तथा सब्जा चिया के नाम से भी जाना जाता है|

Chia seeds ka scientific name

Chia Seeds के अन्य नाम :

दोस्तों, Chia Seeds का मुख्य नाम चिया सीड्स ही है| लेकिन लोगों के दिमाग में उसके नाम को लेकर chemical लोचा चलता रहता है| भारत में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर Chia Seeds को सब्जा, तुकमलंगा और तकमरिया के नाम से भी जाना जाता है| बेचारे तुलसी के बीज, लोगों को कह भी नहीं पाते की सब के सब कनफुजिया रहे हैं| ये सारे नाम तो हमारे हैं यानी की तुलसी के बीज के|

विदेशों में कहाँ पाए जाते हैं Chia Seeds :

मित्रों| अगर आपको असलियत में चिया बीज देखने हैं तो आपको Middle America, Australia, Guatemala और Mexico की सैर करनी पड़ेगी| इसके अलावा Chia Seeds आपको Bolivia, Argentina तथा Peru में भी आपको चिया सीड्स देखने को मिल जाएंगे| क्योंकि ये बीज भारत में इन सब जगहों से आयात यानि की import किए जाते हैं| 

भारत में कहां होती है Chia Seeds की खेती

दोस्तों, भारत भी कहां पीछे रहने वाला था| उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जो की कुछ साल पहले तक अफीम की खेती के लिए जाना जाता था, आज वही स्थान एक किसान के कारण पूरे विश्व में चिया के बीजों की खेती के लिए जाना जाता है| उस किसान का नाम है हरीश चंद्र| 

ये बाराबंकी के निवासी हैं और by profession army से कर्नल के पद से retire हुए हैं| ख़ास बात ये है की चिया के बीजों की खेती के लिए 2021 में दूसरी बार ‘मन की बात’ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी तारीफ़ भी की थी| इसके अतिरिक्त कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु और राजस्थान में भी चिया सीड्स की खेती की जा रही है| आपको बता दें की शोधकर्ता बताते हैं की भारत में पिछले आठ वर्षों से ही चिया सीड्स की खेती शुरू हुई है|

अरबी के सेवन से जुड़े 9 लाभदायक फायदे जाने

Chia Seeds के पोषक तत्व :

ओ गुरु, चिया सीड्स तो पोषक तत्वों का खजाना है गुरु| जैसे हम इंसान हर समय पैसे को पाना चाहते हैं, वैसे ही हमारी body हर समय ऐसे पोषक तत्वों के पीछे पड़े रहते हैं जो हमें energy देते हैं| Healthy Nutrients तो चिया सीड्स में कूट कूट कर भरे हुए हैं| 

Chia seeds ke poshak tatv

इसमें omega- 3 faty acid पाया जाता है| साथ ही चिया सीड्स में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है| Protein हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है| वैसे एक बात बताऊं दोस्तों, जैसे आपकी और हमारी पक्की दोस्ती है, वैसे ही चिया सीड्स की carbohydrate, omega 6, fiber और potasium से भी गहरी दोस्ती है एकदम fevicol की माफिक| इसके अलावा ज़िंक, copper, sodium, phosphorus, कैल्शियम, ताम्बा, magnisium भी चिया सीड्स का साथ कभी भी नहीं छोड़ते हैं| इतना ही नहीं, चिया सीड्स में अधिक मात्रा में antiseptic, antioxidants और antifungal गुण भी पाए जाते हैं|

कैसे दीखते हैं चिया सीड्स ?

साथियों, चलिए अब चिया सीड्स का हुलिया आपको बताते हैं| अगर आप चिया सीड्स लेने के लिए बाजार गए और किसी ने आपको उल्लू बना दिया तो ? इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है की चिया सीड्स कैसे दिखते हैं ? अगर हम आकार की बात करें तो चिया सीड्स बिलकुल अंडे के आकार के होते हैं| चिया सीड्स काले रंग के भी आते हैं| पर इसके रंग पर मत जाना| वो गाना तो आपने सुना ही होगा ‘हमे काले हईं तो क्या हुआ दिलवाले हईं|’ इसके अलावा आपको बाजार में white, brown और gray color के भी चिया सीड्स आसानी से मिल जाएंगे|

चिया सीड्स का हमशक्ल :

दोस्तों, जैसे हम इंसानों के बारे में कहा जाता है की एक ही शक्ल के 7 लोग दुनिया में होते हैं| गौर किया जाए तो उनकी शक्ल भले ही एक जैसी हो लेकिन features बिलकुल अलग होते हैं| ऐसा ही कुछ चिया सीड्स के साथ भी है|

बहुत से लोग इस confusion में रहते हैं की चिया सीड्स और सब्जा seeds एक ही हैं| कई बार तो बाजार से चिया सीड्स लाने के बजाए सब्जा सीड्स ले आते हैं| फिर बाद में ग्राहक और दुकानदार दोनों खुश होते हैं| 

ग्राहक इसलिए की चिया सीड्स के फायदे उसे मिलेंगे और दुकानदार इसलिए खुश होता है की उसने ग्राहक को छूना लगा दिया| चिया सीड्स की जगह सब्जा सीड्स चिपका दिया| लेकिन मेरे दोस्तों, चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में ज़मीन-आसमान का अंतर होता है| चलिए आपको बताते हैं कैसे|

चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में अंतर

Friends चिया सीड्स और सब्जा सीड्स को जब आप compare करेंगे तो आपको अंतर पता चलेगा| दरअसल, साइज में चिया सीड्स सब्जा सीड्स के मुकाबले थोड़े बड़े होते हैं|

सब्जा सीड्स देखने में काले, छोटे और गोल आकार के होते हैं| जबकि चिया सीड्स आपको अंडाकार, ग्रे, white, brown और काले रंग के अलावा और भी रंग के हो सकते हैं|

सब्जा सीड्स को भीगना जरुरी है| या आप चाहें तो सब्जा सीड्स को powder के form में भी खा सकते हैं| जबकि अगर आपको चिया सीड्स खाने हैं तो आप ऐसे ही बिना भिगोए या पाउडर बनाकर खा सकते हैं| हालांकि चिया सीड्स को बिना भिगोए खाने से पहले एक बार doctor से जरूर consult कर लें| क्यूंकी ऐसा भी माना जाता है दोस्तों, की चिया सीड्स आप अगर कच्चा खाएंगे तो ये आपकी सांस की नली को यह ब्लॉक कर सकता है जिससे आपकी death भी पॉसिबल है| बेहतर यही होगा की आप चिया सीड्स को कच्चा खाना अवॉयड करें|

चिया सीड्स में काफी सारे fiber, antioxidants, calcium, और protein होते हैं| जबकि सब्जा सीड्स में protein और बहुत सारा iron पाया जाता है|

सब्जा सीड्स heart की arteries को साफ़ रखते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं| जबकि चिया सीड्स blood pressure को नार्मल रखने में मददगार हैं|

चिया सीड्स काफी सारा पानी absorb करते हैं और फूल जाते हैं| इससे हमारा पेट बहुत देर तक भरा भरा सा लगता है| तो सब्जा सीड्स में alpha linolenic acid होता है जो तेज़ी से आपकी चर्बी को जलाता है और आपका वजन कम होने लगता है|

चिया सीड्स का taste अलसी के तेल से मिलता जुलता है| तो वहीं सब्जा सीड्स tasteless होते हैं|

चिया सीड्स से अगर आपको benefits चाहिए तो आपको उसे भिगोकर ही खाना चाहिए| ध्यान रहे चिया सीड्स को भिगोने के लिए 1:10 ratio में ही भिगाना है| अब इसे 30 मिनट से दो घंटे तक भीगने दें| अगर आपको सब्जा सीड्स के फायदे चाहिए तो आप इसे 1:5 के ratio में पानी में भीगने दें| अगर आप इसे पीस रहे हैं तो उन्हें फ्रिज या फ्रीजर में airtight डिब्बे में रखें|

भीगने पर बेज़ल सीड्स यानि सब्जा के बीज चिया सीड्स से ज्यादा फूल जाते हैं और वो भी चिया सीड्स से बहुत ही कम time में ही|

चिया सीड्स को कैसे खरीदें ?

जब आप बाजार में चिया सीड्स को खरीदने जाएं तो Organic और chemical free whole सीड्स लें powder की बजाए|

चिया सीड्स खाने के फायदे :

Chia seeds khane ke fayde

दोस्तों, चिया सीड्स मेडिसिनल properties से भरे पड़े हैं| चिया सीड्स के फायदे की लिस्ट बहुत लम्बी है| चलिए आपको बताते हैं की चिया सीड्स आपकी body को कैसे effect करता है?

मोटापा कम करे : 

चिया सीड्स को super फ़ूड भी कहा जाता है| जो लोग vegetarians हैं उनके लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं| आजकल लोग अपने मोटापे को लेकर बहुत ही चिंतित हैं और हर कोई इससे छुटकारा पाना चाहता है| जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए चिया सीड्स वैसे ही हैं जैसे अल्लादीन का जिन| 

जैसे जिन अपने आका की हर इच्छा को पूरी करता था ठीक वैसे ही चिया सीड्स आपकी मोटापा कम करने की इच्छा को कुछ ही दिनों में पूरा कर देगा| लेकिन एक छोटी सी शर्त है| चिया सीड्स खाने के साथ-साथ आपको healthy diet प्लान भी follow करना पड़ेगा| तभी आपका weight loss हो पाएगा| 

चिया सीड्स पानी को absorb करके फूल जाती हैं और इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन लम्बे समय तक भूख को शांत रखने का काम करता है| इन्हे थोड़ा खाने से ही पेट भर जाता है| साथ ही इसके सेवन से calories भी काफी कम होती हैं| चिया सीड्स को आप नींबू पानी के साथ भी ले सकते हैं| साथ ही आप इन्हे juice, soup, smoothie में भी add कर के ले सकते हैं|

फाइबर बढ़ाए ताकत :

ऐसा माना जाता है की औरतों को हर दिन 25 ग्राम और पुरुषों को हर दिन 38 ग्राम fiber युक्त पदार्थ का सेवन जरूर करना चाहिए| चिया सीड्स में तो fiber सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है| अगर हम दो चम्मच चिया सीड्स खाते हैं तो इससे हमें 11 ग्राम fiber मिलता है| ये हमारी daily fiber की requirement को पूरा करने में help करता है|

Diabetes में फायदेमंद :

मित्रों| अगर आपको या आपके परिवार में, दोस्तों में से किसी को डायबिटीज है तो regularly चिया सीड्स का सेवन करें| ऐसा करने से blood sugar level पूरी तरह control में रहेगा| साथ ही ये good cholesterol को बढ़ाने और बाद cholesterol को कम करने में helpful है| इससे आपका blood pressure भी control में रहता है और heart भी healthy रहता है|

कब्ज़ से राहत :

आजकल unhealthy food खाने के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज़ की शिकायत रहती ही है| अगर आपको भी ये problem है तो चिया सीड्स खाकर आपकी ये problem हमेशा के लिए दूर हो जाएगी| शोधकर्ताओं के अनुसार चिया सीड्स में insoluble fiber पाया जाता है जो digestion में मदद करता है और आपको constipation की प्रॉब्लम नहीं होने देता है|

Colon Cancer से बचाए चिया सीड्स :

दोस्तों, चिया सीड्स में soluble और non soluble दोनों तरह के fiber पाए जाते हैं| इससे हमारा intestine clean रहता है और हम Colon Cancer का शिकार होने से बच जाते हैं|

Nervous System को करे मजबूत :

दोस्तों, चिया सीड्स में ओमेगा 3 fatty acid होता है जो कि nervous system की proper functioning के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है| इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका nervous system ठीक रहे तो आप रोजाना चिया सीड्स का सेवन करें|

Muscle Building में करे मदद :

मित्रों| जैसा की हमने आपको ऊपर भी बताया है कि Chia Seeds में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है| यही कारण है कि चिया सीड्स muscle building में मदद करते हैं| जो लोग जिम trainer हैं या bodybuilding में अपना career बनाना चाहते हैं उनके लिए तो Chia Seeds रामबाण है|

Immunity को बनाए रखें Chia Seeds :

आज के समय में जब कोरोना सब पर हावी हो गया है| हमे अपनी immunity पर जरूर ध्यान देना चाहिए| अगर आप अपनी immunity को बढ़कर बीमारियों को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो आज और अभी से ही चिया सीड्स लेना शुरू कर दीजिए| अगर आप daily चिया सीड्स खाएंगे तो आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं लगेगी और आप fit एंड fine रहेंगे|

Vegetarians के लिए healthy diet

जो लोग अंडा, मीट, चिकन आदि नहीं खाते हैं उनके लिए Chia Seeds बेटर option है| ये हमारी body की energy को बरकरार रखते हैं इसलिए इसे workout से पहले या बाद में खाना फायदेमंद है| दो टेबल स्पून Chia Seeds में 18 ग्राम calcium होता है जो की एक अच्छी amount है| चिया सीड्स को डाइट में शामिल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है क्यूंकि इसमें कैल्शियम दूध से कहीं अधिक मात्रा में पाया जाता है|

Phosphorus, copper, calcium, manganese का combination हमारी body की growth के लिए, body के मजबूत ढांचे के लिए, स्ट्रांग दांतों और ब्रेन की proper फंक्शनिंग के लिए excellent है| इसलिए ये हर किसी को हर age में खाने चाहिए| Specially बच्चों और बुजुर्गों की डाइट में भी चिया सीड्स किसी न किसी फॉर्म में जरूर add करें|

स्किन के लिए beneficial है :

चिया सीड्स में मौजूद copper और manganese हमारी skin cells की production में भी help करते हैं| ये antioxidants की तरह काम कर skin को free radicals के damage से और साथ ही UV Rays से बचाने का काम करते हैं| इसमें पाए जाने वाले vitamin B1, B2, B3 तथा अन्य पोषक तत्व हमारी body को एनर्जी देते हैं| जिससे हमें थकान कम होती है और दिमागी काम भी अच्छे से होता है|

Eyes और liver के लिए फायदेमंद :

विटामिन B3 जो चिया सीड्स में पाया जाता है वो हमारी आँखों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है|

Gluten फ्री होते हैं चिया सीड्स

मित्रों| चिया सीड्स पूरी तरह से gluten free होते हैं| इसलिए जिन लोगों को gluten से allergy है वो भी इसे आराम से खा सकते हैं|

जल्दी ख़राब नहीं होते :

चिया सीड्स में antioxidants बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं| यही कारण है की चिया सीड्स जल्दी खराब नहीं होते| इन्हें आप 4 से 5 सालों तक room temperature पर स्टोर करके रख सकते हैं|

Toxic agents को करे बाहर :

साथियों, कई बार हमारी body में ऐसे विषैले तत्व होते हैं जिन्हें आसानी से बाहर नहीं निकाला जा सकता है| चिया सीड्स इन्हे भी आसानी से बाहर निकाल देते हैं|

चिया सीड्स के नुकसान :

Chia seeds ke nuksaan

फ्रेंड्स| अगर हम चिया सीड्स के फायदे ही आपको बताएंगे तो ये थोड़ा सा injustice होगा आपके साथ| इसलिए हम आपको चिया सीड्स के फायदे के साथ साथ इसे खाने से आपको क्या नुकसान हो सकता है उसके बारे में भी बताने जा रहे हैं|

चिया सीड्स को खाने से हमें पेट की समस्या जैसे कब्ज़, पेट में दर्द या पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है| क्यूंकि इसमें fiber की मात्रा अधिक होती है| हमारी यही सलाह है की आप पहले कम मात्रा में इसका सेवन करके देखें| अगर सब कुछ सही रहे तो आप इसका नियमित रूप से या हर दूसरे दिन सेवन कर सकते हैं| 

अगर आप sensitive हैं और आपको कोई भी नई चीज़ खाने से एलेर्जी हो जाती है तो आप इसे खाने से पहले अपने doctor से एक बार consult जरूर कर लें| कुछ लोगों को चिया सीड्स खाने से उल्टी, दस्त व खुजली की समस्याएं भी हो सकती हैं|

निष्कर्ष (Conclusion) :

तो दोस्तों, आज हमने आपको बताया की चिया सीड्स खाने से आपको कौन कौन से health benefits मिल सकते हैं| साथ ही हमने आपको चिया सीड्स से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया| उम्मीद है आपको हमारा ये article पसंद आया होगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ social media पर जरूर शेयर करेंगे| आपसे फिर होगी मुलाक़ात एक नई जानकारी के साथ| तब तक के लिए नमस्कार|