अंजीर खाने के फायदे और अंजीर- किशमिश के सेवन करने के फायदे|Anjeer Khane Ke Fayde

नमस्कार दोस्तों। स्वागत है आपका हमारी website पर । Friends, आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी चीज़ के बारे में जिसे खाने से आपको कई सारे health benefits मिल सकते हैं। जी हां। हम बात कर रहे हैं अंजीर खाने के फायदे  

अंजीर प्रकृति का एक ऐसा वरदान है जो फल और मेवे दोनों तरीके से खाया जाता है। बहुत से ऐसे फल हैं जो ताजा होने पर यानी फल के रूप में होने पर तो स्वादिष्ट होते ही हैं। साथ ही सूखने के बाद भी सेहत के लिए भी गुणकारी ही होते हैं।

अंजीर भी ऐसे ही फलों में से एक है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग्स भी कहते हैं। अंजीर खाने में जितना लज़ीज़ है, उससे कहीं ज़्यादा इसके गुण हैं जो इसे सब फलों में कुछ खास बनाते हैं। चलिए आपको अंजीर के बारे में detail में समझाते हैं।

हमारे साथ last तक जरूर बने रहें। अगर हम अंजीर को औषधीय गुणों की खान कह दें तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कई वर्षों से लोग विभिन्न बीमारियों में अंजीर का सेवन करते आए हैं।

अंजीर हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होता है। पुराने समय से जो फल इंसानों द्वारा उगाए जा रहे हैं उनमें अंजीर को भी शामिल किया गया है। ऐसा माना जाता है कि अंजीर का उल्लेख इसाइयों के पवित्र ग्रंथ Bible में भी मिलता है। अब आप अंदाजा लगाइए कि यह हमारे लिए कितना जरूरी है।

दोस्तों, अंजीर के स्वाद की अगर बात की जाए तो अंजीर का स्वाद दो बातों पर निर्भर करता है। पहला तो ये कि इसे कहां पर उगाया गया है और दूसरा कि यह पका है या कच्चा है। विद्वानों का ऐसा मानना है कि अंजीर की उत्पत्ति एशिया के भू-मध्य भाग तथा पश्चिमी भाग में हुई है। 

भारत के अलावा चीन, अमेरिका और साथ ही यूरोप के कुछ हिस्सों में भी अंजीर की खेती की जाती है। अंजीर का सबसे बड़ा उत्पादक देश तुर्की है। चलिए अब जान लेते हैं अंजीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि अंजीर का उपयोग कैसे किया जाता है। इसके उपयोग का सही समय क्या है इसके बारे में भी आज इस लेख में हम आपको बताएंगे।

अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke fayde)

फ्रेंड्स। यकीन मानिए, इसके फायदे बताते-बताते आप थक जाएंगे लेकिन अंजीर के फायदे खत्म नहीं होंगे।

  • अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का मैटाबाॅलिज्म का लेवल भी अच्छा होता है। इसके अलावा आपके शरीर में जो अतिरिक्त फैट जमा हो गया है वो भी कम हो जाएगा।
  • अंजीर के भीतर एक फिशिंग नामक एंजाइम मौजूद होता है जो हमारे द्वारा किए गए भोजन को पचाने में काफी ज़्यादा मददगार साबित होता है।

यदि आप काढ़ा बनाना सीखना चाहते है तो ये जरूर पढ़े-: काढ़ा

Anjeer khane ke fayde

पाचन शक्ति बढ़ाये (Digestion)

अंजीर के फायदे कब्ज (constipation) से परेशान लोगों को भी मिलते हैं। अंजीर का सेवन करने से उनकी कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है। साथ ही उनके पाचन मंत्र को भी मजबूती मिलती है। अगर आप अपने पाचन तंत्र (Digestive System) को दुरुस्त करना चाहते हैं तो दो से तीन अंजीर को रात भर के लिए पानी में भीगा रहने दीजिए। इसके बाद अगली सुबह या तो आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या आप चाहें तो शहद मिलाकर भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पाचन तंत्र को और अधिक मजबूत करने और कब्ज की शिकायत को दूर करने के लिए fiber की जरूरत होती है और अंजीर में fiber की भरपूर मात्रा पहले ही मौजूद होती है।

हृदय रोग से बचाये (Heart Disease)

दोस्तों, आप में से जिन लोगों को दिल से संबंधित किसी भी तरह की बीमारी या कोई परेशानी है तो आप तुरंत अंजीर का सेवन करना शुरू कर दें। अंजीर के फायदे हृदय के रोगियों के लिए भी हैं। अगर आप लगातार अंजीर का सेवन करेंगे तो आपके खून में जो triglyceride नामक पदार्थ की मात्रा कम हो जाएगी और फिर आपका रक्त सही ढंग से काम करने लगेगा। अंजीर में मौजूद antioxidants गुण free radicals खत्म हो जाते हैं और हमारा heart सुरक्षित रहता है।

वजन नियंत्रण करने में सहायक (Weight Control)

ऐसे लोग जो अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उन्हें तो अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर खाना आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। बहुत ऐसे dryfruits हैं जो हमारे वजन को बढ़ाते हैं लेकिन अंजीर हमारे वजन को बढ़ने नहीं देता उसे control में रखता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में fiber होते हैं और calorie की मात्रा बेहद कम होती है। जब हम अंजीर का सेवन करते हैं तो हमें भूख कम लगती है। जिससे हम अधिक खाना खाने से बच जाते हैं।

Cholesterol के मरीजों के लिए अंजीर फायदेमंद (Anjeer for Cholesterol)

ऐसे लोग जिनका cholestrol बढ़ा हुआ है उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को रोज अंजीर का सही मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। अंजीर में बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जो cholesterol पूरा करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद pactin नामक फाइबर हमारे खून से खराब cholesterol का level कम करता है। यह हमारे पाचन तंत्र से भी अतिरिक्त cholesterol को purify करता है। अंजीर में मौजूद vitamin B 6 आपके mood को भी अच्छा करता है।

एनीमिया (Anemia)

दोस्तों, अगर हमारे शरीर में iron की कमी हो जाती है तो हम anemia का शिकार हो जाते हैं। Anemia एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर में खून यानी hemoglobin की मात्रा कम हो जाती है। अगर इस बीमारी का इलाज सही समय पर न हो तो मरीज की जान तक भी जा सकती है। 

ऐसा माना जाता है कि सूखे अंजीर iron की खान होते हैं। इसका सेवन करने से हमारा hemoglobin बढ़ने लगता है।अकसर देखा गया है कि मासिक धर्म (periods) और गर्भावस्था (pregnancy) के दौरान महिलाओं को खून की कमी हो जाती है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे सूखे अंजीर का सेवन करें। इससे उन्हें इस परेशानी से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा।

मधुमेह की परेशानी से छुटकारा (Diabetes Problem)

मधुमेह की बीमारी में भी अंजीर का फल खाना लाभदायक हो सकता है। इसके साथ ही अंजीर के पत्तों का सेवन भी हमारी सेहत के लिए beneficial होता है। अंजीर के पत्तों में ऐसे बहुत से गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के रक्त में मौजूद glucose के level को control करते हैं। 

एक research में इस बात की पुष्टि हुई है कि अगर खाने में अंजीर के पत्तों का प्रयोग किया जाता है तो इससे आपको मधुमेह से लड़ने में मदद मिलती है। जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं उन्हें चाहिए कि वे daily अंजीर के पत्तों की चाय पिएं। अगर वे चाहें तो अंजीर के पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं।

कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद (Cancer)

जैसा कि आप जानते हैं। कैंसर एक बहुत ही गंभीर और लाइलाज बीमारी है। जिन लोगों को किसी भी प्रकार का कैंसर है और उसके इलाज पर ढेरों रुपए खर्च हो रहे हैं, ऐसे लोगों को चाहिए कि वे अंजीर का सेवन करें। अंजीर में cancer जैसी लाइलाज बीमारी को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। अगर किसी को stomach और breast cancer है तो उसके लिए तो अंजीर का सेवन करना और भी जरूरी है। अंजीर में मौजूद fiber पेट में जमी हुई गंदगी को मल के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए अच्छा (Good for bones)

अंजीर को Potassium, magnesium और calcium का खजाना माना जाता है। अंजीर से हड्डीयां भी काफी ज़्यादा मजबूत होती हैं। अंजीर का सेवन करने से किसी भी प्रकार की गंभीर चोट लगने पर भी हड्डीयों के टूटने की आशंका कम हो जाती है।

अस्थमा के रोगी के लिए फायदेमंद

ऐसे लोग जो अस्थमा का शिकार हैं उनके लिए भी अंजीर का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे मेथी दाना के पाउडर में अंजीर और शहद मिलालें। इस मिश्रण का लगातार कई दिनों तक सेवन करने से तुरंत अस्थमा की शिकायत दूर हो जाती है। 

जो अस्थमा के मरीज हैं वे चाहें तो अंजीर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें काफी आराम मिलेगा। अंजीर हमारे शरीर में मौजूद म्यूकस झिल्लियों को नमी देता है। इसका लगातार सेवन करने से cough भी साफ हो जाता है जिससे मरीज को राहत मिलती है।

अंजीर में फाइटो कैमिकल यौगिक भी होते हैं जो free radical से लड़ने में मदद करते हैं। यह वो तत्व है जिसके हमारे शरीर में बने रहने से अस्थमा की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए अंजीर के फायदे अस्थमा के मरीजों को भी मिल जाते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे (Blood Pressure)

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्त चाप के शिकार हैं उनके लिए भी अंजीर का सेवन करना रामबाण से कम नहीं है। अंजीर में जो potassium और fiber पाया जाता है यह high blood pressure को कम करने में और उसे नियंत्रण में रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें omega-3 तथा omega 6 fatty acid होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

यौन शक्ति बढ़ाये (Sex Power)

दोस्तों, अंजीर में प्रचुर मात्रा में iron, potassium और calcium होता है। इसके अलावा इसमें magnesium और minerals भी होते हैं जो शरीर की यौन शक्ति (sex power) को बढ़ाते हैं। अंजीर का सेवन करने से हमारी रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और यौन अंगों समेत विभिन्न अंगों में रक्त का संचार बहुत तेजी से होने लगता है। ऐसे लोग जिनकी किसी न किसी कारण वश यौन शक्ति कम महसूस कर रहे हैं वे अंजीर का सेवन जरूर करें। इसके लिए आपको चाहिए कि अंजीर को रात भर दूध में भिगो कर रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करें। इससे आपकी यौन शक्ति असीमित हो जाएगी।

प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि (increase in immunity)

अगर हम लगातार अंजीर का सेवन करेंगे तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) काफी हद तक बढ़ जाएगी और हम बीमारियों से बचे रहेंगे। अकसर देखा गया है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वही ज़्यादा बीमार पड़ते हैं। अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तथा पोटाशियम जैसे तत्व हमारी immunity को बढ़ाने में मदद करते हैं।

भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे (Benefits of Wet anjeer)

चलिए दोस्तों अब बात कर लेते हैं भीगे हुए अंजीर के फायदों के बारे में। दरअसल, भीगे हुए अंजीर में fiber की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये fiber पानी या दूध में घुलनशील होते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको इसके चमत्कारी परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर किसी को कब्ज (constipation) की समस्या हो गई है तो वो अंजीर का सेवन करे। उनकी कब्ज की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी।

दूध और अंजीर के फायदे (Benefits of Milk and Anjeer)

दोस्तों, हम जो भोजन करते हैं उसका हमारे शरीर में पाचन होना बहुत जरूरी है। पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से तुरंत और लंबे समय के लिए निजात पाना है तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। आप अंजीर का सेवन दूध के साथ करेंगे तो लाभकारी रहेगा। अंजीर और दूध का सेवन करने से आपको अपच, एसिडिटी, डायरिया आदि की समस्या भी हो जाएगी। इसके सेवन से हमारी स्किन को ग्लो मिलेगा क्योंकि अंजीर में antioxidants, minerals और vitamin होते हैं। अगर किसी को hormonal imbalance की शिकायत है तो उसके लिए भी रात को सोने से पहले दूध और अंजीर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सूखे अंजीर खाने के फायदे: (Sukha anjeer khane ke fayde in hindi)

सूखे अंजीर खाने से हमारे शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। क्योंकि सूखे अंजीर में आयरम की भरपूर मात्रा होती है। गले में swelling होने पर सूखे अंजीर को उबाल कर बारीक पीस लें। अब इसे गले की सूजन वाली जगह पर लगाएं इससे आपको जल्द फायदा मिलेगा। रोज सुबह खाली पेट सूखे अंजीर खाने से दमा के रोगियों को जल्दी ही आराम मिलता है। कफ या बलगम की समस्या में भी सूखे अंजीर का सेवन हैल्पफुल होता है।

अंजीर खाने का सही तरीका : (right way to eat anjeer)

Anjeer khane ka shi tareeka

दोस्तों, जैसा कि आप जानते ही हैं। अंजीर की तासीर गर्म होती है। जब यह फल के रूप में पेड़ पर लगा होता है तो इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन बाद में जब इसे सुखाकर और काटकर रख लिया जाता है तो इसकी तासीर गर्म हो जाती है। 

जिन लोगों को अंजीर की गर्म तासीर सूट नहीं करती है वे लोग अंजीर को पानी में भिगोकर ही खाएं। अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है तो आप इसे सूखा यानी बिना पानी में भिगोए ही खाना चाहिए। क्योंकि सूखा अंजीर थोड़ा टाइट होता है तो आपको इसे नाॅर्मल टेम्परेचर वाले पानी में रख देना है। 

ताकि ये हलकी सी फूल जाए और आसानी से खाने लायक हो जाए। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक या आधे घंटे से ज़्यादा इसे पानी में न भिगोएं। अगर आप वेट लाॅस करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप अंजीर को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

किस समय खाएं अंजीर: (Best Timing to take anjeer)

चाहे अंजीर हो या कोई भी सूखा मेवा। आपको उसे सुबह खाली पेट ही खाना चाहिए। इससे आपको सौ प्रतिशत बेनिफिट मिलेगा। लगातार एक हफ्ते तक इसका सेवन करने से आपको खुद ही अपनी हेल्थ पर इसका इफेक्ट दिखाई देगा।

कितना अंजीर खाना चाहिए: (Quantity of taking anjeer)

अगर आपने अंजीर खाना अभी शुरू किया है तो आपको केवल एक अंजीर खाने से ही शुरूआत करना चाहिए। फिर आप चाहें तो इसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं। शुरू में आपको करीब एक महीना तक केवल एक अंजीर ही खाना चाहिए। 

उसके बाद आपको एक दिन में दो अंजीर खाना शुरू करना चाहिए। अंजीर का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से पानी से वाॅश कर लें। अंजीर का स्वाद मीठा होता है। इसलिए इसमें विभिन्न प्रकार के कीड़े भी पाए जाते हैं। खाने से पहले अच्छे से एक बार चेक कर लें कि इसमें कोई कीड़ा तो नहीं लगा हुआ है।

अंजीर और किश्मिश के फायदे: (benefits of anjeer and kishmish)

दोस्तों, आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जिनको किसी न किसी कारण से sexual problem हो रही है तो ऐसे लोगों के लिए एक खास तरकीब है। आपको चाहिए कि अंजीर और किश्मिश का एक साथ सेवन करें। आपकी ये परेशानी बहुत जल्द दूर हो जाएगी। 

आपको करना ये है कि एक गिलास पानी में रात भर दो अंजीर और कम से कम 10 से 15 किशमिश भी भिगोकर रख दें। सुबह सबसे पहले खाली पेट भीगी हुई किश्मिश खा लें। फिर एक अंजीर खाएं। फिर पानी पी लिजिए। थोड़ी देर बाद दूसरा अंजीर भी चबा-चबा कर खा लीजिए। आपको इसे एक महीना तक खाना है। इससे आपकी मर्दाना कमजोरी दूर हो जाएगी।

निष्कर्ष: (Conclusion)

तो दोस्तों, आज आपने जाना कि अंजीर के फायदे क्या हैं? अंजीर का सेवन कब और कैसे करना चाहिए। सूखे अंजीर के फायदे क्या हैं? अंजीर को भिगोकर खाने से क्या फायदे मिलते हैं? आपको ये भी मालूम हुआ कि अंजीर के फायदे के लिए उसे किस तरीके से खाना चाहिए। दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे भी आपने जाने। साथ ही आपने यह भी जानकारी ली कि किश्मिश के साथ अंजीर के फायदे क्या हैं?