आंवला के फायदे |Amla Ke Fayde

दोस्तों, छोटे से आंवले में चमत्कारी गुण होते हैं। आंवले का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। आंवला में विटामिन सी, विटामिन ई, बी काॅम्पलेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैगनीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला की खूबियां इतनी ज़्यादा है कि इसी वजह से आंवला को 100 रोगों की दवा माना जाता है। अगर आयुर्वेद की मानें तो आंवला अमृत के समान है। आज हम आपको आंवला के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हो सकता है आप में से बहुत से लोग आंवला के फायदे के बारे में जानते होंगे। लेकिन बहुत से ऐसे लोग होंगे जो आंवला के फायदे के बारे में नहीं जानते होंगे। आंवला के फायदे बताते-बताते हम थक जाएंगे लेकिन आंवला के फायदे खत्म नहीं होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आंवला के फायदे और उससे जुड़े कुछ ऐेसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना हो।

आंवला के फायदे

  •  आंवला स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। तभी तो मार्केट में बिकने वाले कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आंवला जरूर होता है।
  • आंवला हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
  • आंवला का इस्तेमाल वो लोग भी कर सकते हैं जो कि वजन कम करने के लिए घंटों जिम या अन्य वर्काउट कर रहे हैं पर कोई नतीजा नहीं निकल रहा। 
  • हमारे शरीर में मौजूद गंदगी और toxin को साफ करने में helpful है।
  • जिन लोगों को मधुमेह रोग हो गया है उनके लिए आंवला अमृत है। आंवला में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं जो insulin और hormones को मजबूत कर blood sugar को control करता है। अगर आपको diabetes है तो आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिल सकता है।
  • आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। यही कारण है कि कैंसर के रोगियों को डाॅक्टर द्वारा आंवला खाने की सलाह दी जाती है। एक रिसर्च के अनुसार, आंवला कैंसर सैल्स के ग्रोथ को रोकता है। इसीलिए इसे कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं उन्हें चाहिए कि वे रोज़ आंवले का सेवन करें।
  • आंवला हमारे शरीर और दिमाग दोनों को राहत देने का काम करता है।
  • आंवला पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाने से आपको काफी लाभ होगा।
  • आंवला हमारी आंखों के लिए भी काफी ज़्यादा गुणकारी है। आंवले में मौजूद antioxidants आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
  • जिन लोगों को मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या आंखों से कम दिखाई देता है उन्हें लगातार आंवले का प्रयोग करना चाहिए। हो सकते तो ऐसे लोगों को आंवले का रस पीना चाहिए। इससे उनकी आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है।
  • आंवला हमारी आंखों में होने वाली जलन को कम करने का काम करता है। साथ ही यह आंखों की रैटीना के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
  • आंवला में बैक्टीरिया और फंगल इनफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है। इसे नियमित रूप से खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे हम बीमारियों से कोसों दूर रहते हैं।
  • आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है।
  • आंवला का निरंतर सेवन करना हमें स्ट्रेस फ्री बनाए रखता है। आंवला खाने से हमारा दिमाग शांत होता है किसी भी प्रकार के स्ट्रेस में आराम बहुत ही जल्दी मिलता है।
  • जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है या जल्दी नींद खुल जाती है तो उन्हें भी आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • आंवला खाने से हमारी हड्डीयों को ताकत मिलती है और वो मजबूत बनती हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे खाने से osteoporosis, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
  • आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बना देता है।
  • आंवला कब्ज की समस्या को दूर करने में भी कारगर सिद्ध होता है।
  • बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी आंवला मदद करता है।
  • जो लोग आंवले का सेवन लगातार करते हैं उनके बाल हमेशा काले और घने बन जाते हैं। साथ ही आंवला बालों को मजबूत बनाता है और रूसी की समस्या से भी निजात दिलाने में कारगर है।
  • आंवला हमारी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रहता है।
  • आंवला पिगमेंटेशन को भी कम कर देता है।
  • जो लोग गोरी एवं सुंदर स्किन चाहते हैं वो आंवले का प्रयोग जरूर करें।
  • हमारे दिल की मांसपेशियों के लिए आंवला के किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आंवला खराब कोलेस्ट्राॅल को खत्म करता है और अच्छे कोलेस्ट्राॅल को बनाने में काफी ज़्यादा मदद करता है।
  • लिवर के स्वास्थ्य के लिए आंवला बहुत ही गुणकारी है। आंवला के नियमित सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
  • आंवला पौरुष शक्ति को बढ़ाने में भी असरदार है। इसके लगातार सेवन से पुरुषों के शरीर में वीर्य बढ़ता है।

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे:

Subah khali pet amla khane ke fayde

दोस्तों, आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। आंवला का फायदा हमें तभी मिल पाएगा जब हम इसे सही तरीके से लेंगे। आंवले को विटामिन सी का प्रमुख स्तोत्र माना जाता है। 

हिन्दू धर्म में विभिन्न स्थानों और पर्वों पर आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि आंवले के पेड़ के नीचे खाना पकाने और खाने से शरीर के कई रोग दूर हो जाते हैं। 

चलिए अब आपको बताते हैं सुबह खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं तो आपको क्या फायदे मिलेंगे:-

  • सुबह जल्दी उठकर खाली पेट 2 से 3 आंवला खाने से पथरी की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
  • जो लोग daily सुबह उठकर आंवला खाते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त बढ़ौतरी होती है। ऐसे लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं।
  • सुबह जल्दी उठकर खाली पेट आंवले का सेवन करने से किडनी की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है।
  • आंवले के ताजे रस को सुबह-सुबह कालीमिर्च के साथ मिलाकर सेवन करने से यह हमारी आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मददगार होता है।
  • सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करना हमारे पेट के लिए भी फायदेमंद है।
  • अगर हम सुबह उठकर खाली पेट आंवला खाएंगे तो हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ेगी।
  • सुबह खाली पेट आंवला खाने से गठिया के रोग में तुरंत आराम मिलता है।

आंवला ऐलोवीरा का जूस पीने का सही तरीका:

दोस्तों, इससे पहले की हम आपको आंवला एलोवीरा के जूस को पीने का सही तरीका बताएं, आइए जान लेते हैं कि इसके सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।

यदि आपको काढ़ा बनाने से संबंधित जानकारी जरूर पढ़े – : काढ़ा

आंवला एलोवीरा जूस पीने के फायदे:

  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने से हमारा पेट साफ हो जाता है।
  • हमें बहुत अच्छी भूख लगने लगती है।
  • बाॅडी का मेटाबोलिज्म नाॅर्मल रहता है।
  • रोजाना आंवला एलोवीरा जूस पीने से हाई एनर्जी लेवल बना रहता है।
  • बालों के लिए तो आंवला एलोवीरा का जूस अमृत है।
  • स्किन प्राॅबलम्स से भी आंवला एलोवीरा जूस छुटकारा दिलाता है।
  • गैस, कब्ज और एसिडिटी से भी आंवला एलोवीरा जूस राहत दिलाता है।
  • महिलाओं को महावारी से संबंधित हर प्रकार की बीमारी में ये राहत दिलाता है।
  • किसी भी प्राकर के सेक्शुअल डिसऑर्डर से आंवला एलोवीरा का जूस बचाता है।
  • जोड़ों में दर्द जिन लोगों को बना रहता है उन्हें आंवला एलोवीरा का जूस पीना चाहिए।
  • आंवला एलोवीरा का जूस लेने से आंखों पर चश्मा नहीं लग सकता।
  • आंवला एलोवीरा का जूस का सेवन करने से आपकी स्किन साॅफ्ट रहती है।
  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने से अर्थराइटिस की समस्या दूर होती है।
  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने वाले को अयरन, केल्शियम की गोली नहीं खानी पड़ेगी।
  • जो लोग आंवला एलोवीरा का जूस पीते हैं उन्हें कभी ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं होगी।
  • डायबिटीज़ को दूर करने में भी आंवला एलोवीरा का जूस लाभकारी होता है।
  • जो लोग आंवला एलोवीरा का जूस पीते हैं उनका कोलेस्ट्राॅल नहीं बढ़ता है।
  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने वालों को दिल की बीमारियां नहीं हो सकती।
  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने वालों को एजिंग की प्राॅबलम नहीं होती।
  • आंवला एलोवीरा का जूस पीने का सही तरीका:
  • दोस्तों, आंवला एलोवीरा का जूस लेना का सही तरीका यही है कि आप इसे सुबह गुनगुने गर्म पानी के साथ लें।

जोड़ों के दर्द में राहत:

आंवले के चूर्ण 3 चम्मच लें। उसमें दो चम्मच शहद मिला दें। रोज़्ााना इस मिश्रण का सुबह खाली पेट सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

सर्दी जुकाम में फायदा:

दोस्तों, अगर आप सुबह खाली पेट आंवले के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसका सेवन करेंगे तो आपको सर्दी-जुकाम से बहुत जल्द राहत मिल जाएगी।

एसिडिटी से राहत:

अगर आप तीन से चार चम्मच आंवले का जूस लेते हैं और उसमें इतने ही चम्मच शहद मिला लेते हैं तो आपको कभी भी एसिडिटी की शिकायत नहीं रहेगी।

पेचिश में फायदा:

जो लोग एक चम्मच शहद में पिसा हुआ आंवला मिलाकर सुबह सेवन करते हैं उन्हें कभी भी पेचिश की समस्या नहीं होती है। आपको इसका सेवन शाम और रात में भी करना होगा।

कब्ज से राहत:

जो लोग कब्ज़ की परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें चाहिए कि वे रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवले का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर ले लें। इससे उनकी परेशानी बहुत ही जल्द दूर हो जाती है।

आंवला जूस के नुकसान (side effects of amla juice)

दोस्तों, हर चीज़ के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। अगर आप आंवले को अधिक मात्रा में इस्तेमाल करेंगे तो इसका खराब असर आपके लीवर पर भी पड़ सकता है। अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करना आपकी पाचन प्रक्रिया पर भी बुरा असर डालता है। जिन लोगों को आयरन से समस्या है वो अपने चिकित्सक की सलाह से ही आंवले का किसी भी रूप में सेवन करें तो ज़्यादा बेहतर है।

निष्कर्ष: (Conclusion)

दोस्तों, आज आपने जाना कि आंवले के फायदे क्या हैं? आंवला जूस को लेने का सही तरीका और उसके लाभ क्या हैं? आपको ये भी मालूम हुआ कि आंवले का चूर्ण खाने से हमें क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही आंवले के बारे में कई सारे रोचक तथ्य जाने। आशा है आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा।