5 Most Haunted Places in India in Hindi

आज जो हम आपको बताने वाले हैं वो जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसकने वाली है| आज हम आपको भारत की सबसे खतरनाक और भूतिया जगहों के बारे में बताएंगे|

क्या आप Haunted Places In Delhi के बारे में कोई जानकारी रखते हैं? क्या आपने कभी सुना है Haunted Places In Rajasthan के बारे में| कभी आपने Kolkata’s Most Haunted Place की सैर करने का मन बनाया है?

अगर आप ऐसी जगहों के बारे में जानना चाहते हैं और यहां घूमने का मन बना रहे हैं लेकिन समय नहीं मिल पा रहा है| तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं| जब आप हमारे इस article में 5 Most Haunted Places In India के बारे में जानेंगे तो आपको किसी और से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी| आपको सब मालूम हो जाएगा| चलिए शुरू करते हैं अपनी यात्रा|

5 Most Haunted Places in India in Hindi

1. डुमास बीच (गुजरात)

Dumas Beach

दोस्तों| जरा सोचिए| कैसा हो, अगर आप अपने family के साथ छुट्टियां बिताने किसी बीच पर गए हैं| आप अपना quality time spend कर रहे हैं| तभी अगर आपको महसूस हो की जैसे रेत के अंदर से कोई अनजान शख्स आपके पैरों को खींचने की कोशिश कर रहा है|

तो आपको कैसा feel होगा| obvious सी बात है, आपके होश उड़ जाएंगे| ऐसा ही कुछ experience उन लोगों ने किया है जो गुजरात के top most haunted places में माने जाने वाले डुमास बीच में छुट्टियों का आनंद लेने गए हैं|

हमें पता है, आप में से बहुत से लोगों को ये कहानी लग रही होगी और आप इन बातों को मजाक में ले रहे होंगे| लेकिन जरा उन लोगों से पूछिए, जिनके साथ इस बीच पर कुछ ऐसा हुआ, कि आज वो लोग बीच का नाम सुनते ही कांप जाते हैं| 

आपको बता दें, ये बीच है सूरत से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में स्थित है| एक ख़ास बात जो इस  जगह को और बीचों से अलग करती है और डरावनी बनाती है वो ये है की यहाँ की रेत का रंग काला है| ऐसा माना जाता है की सदियों पहले इस जगह पर भूतों का बसेरा था इसलिए यहाँ की रेत का रंग काला हो गया| अगर आप सोच रहे हैं की इस स्थान का इतिहास किसी राजा या रानी से जुड़ा हुआ है तो आप बिलकुल गलत हैं|

लेकिन यहाँ के बारे में एक किवदंती ये भी है की यहाँ पर हर किसी को एक बच्चा दिखाई देता है जो अपने हाथों में गुब्बारे लिए होता है| कुछ लोग उसे भूत मानते हैं| कहा जाता है कि जो लोग यहां आते हैं और इस बच्चे से गुब्बारे लेते हैं उनके साथ paranormal activities नहीं होती हैं|

लेकिन जो लोग इस बच्चे से गुब्बारे नहीं खरीदते हैं, वहां से जाने के बाद उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जिसके बारे में सोच कर ही आपकी रूह कांप जाएगी| अब ये बातें कितनी सच है और कितनी गलत ये तो आज तक कोई नहीं बता पाया है|

इस जगह पर बहुत से scientists और paranormal experts ने रात भर यहां रुक कर कुछ experiments भी किए| कुछ ने इस बात को खुद महसूस किया है तो कुछ इसे सिर्फ एक वहम बताते हैं| इस जगह से सटते हुए एक श्मशान घाट भी है|

यही कारण है की लोग पांच बजे के बाद इस जगह के आसपास से गुजरने से भी कतराते हैं| पांच बजे के बाद ये बीच किसी सुनसान जगह से कम नहीं है| अब बताइए दोस्तों, क्या आप एक बार इस जगह पर जाना चाहेंगे?

2. गुरुग्राम का Saffron Global BPO

Saffron Global BPO Gurugram

दोस्तों, चलिए अब आपको सैर कराते हैं हरियाणा के Cyber City Gurgaon की| ये जगह जानी जाती है ऊंची ऊंची इमारतों, educational hub, software industry और luxurious Lifestyle के लिए| लेकिन आज हम आपको गुड़गांव की एक अलग ही पहचान से वाकिफ करवाने वाले हैं| ये जगह भी भूतों के मामले में किसी से कम नहीं है|

यदि आपको घूमने फिरने का शौक है तो आप हमारे आर्टिकल Sikkim Tourist Places को जरूर पढ़ें| इसे पढ़कर आप सिक्किम घूमने जाने का मन बना ही लेंगे।

कुछ लोगों का मानना है की उन्होंने यहां पर रात के समय paranormal activities को महसूस किया है| गुरुग्राम में बहुत सारी BPO Company भी हैं| इन्हीं में से एक कम्पनी है जिसका नाम है Saffron Global| इस कम्पनी के बारे में जो हम बताने जा रहे हैं वो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे| 

जैसा की आप सब जानते हैं हर office में अलग अलग तरह के लोग होते हैं| उनमें से कुछ लोग अपनी अच्छी image, helping nature और punctuality के लिए जाने जाते हैं| कुछ कंपनियों में ऐसे लोगों को employe ऑफ़ थे month का award भी दिया जाता है| ऐसा ही कुछ गुरुग्राम की इस कम्पनी में भी था|

ये बात है वर्ष 2015 की जब यहां पर एक rose नाम की लड़की को telecalling के लिए appoint किया गया| उस लड़की का nature बहुत ही helpfull था और वो बहुत बार employee of the year भी बन चुकी थी| रात की शिफ्ट के लिए company ने cab का इंतजाम किया हुआ था जिसमें Rose को मिलाकर 5 लोग जाते थे| 

कैब में सभी लोगों में सबसे ज्यादा हंसमुख और बात करने वाली Rose ही थी| उसे घर पर उतारकर कैब दूसरे लोगों को drop करने निकल जाती थी| एक बार की बात है, रात का समय था| कंपनी में Rose की ड्यूटी थी inbound call attend करना जिसमें लोगों की समस्याएं सुलझाई जाती हैं किसी task से related|

उस रात Rose phone पर बात कर रही थी| अमूमन ये कॉल दस से पंद्रह minute में ख़त्म हो जाती थी लेकिन उस रात करीब एक घंटे से call चल रही थी| कैब में सब लोग Rose का wait कर रहे थे| एक कुलीग ने फ़ोन को अपने पास transfer किया तो पता चला की Rose किसी से बात ही नहीं कर रही थी| 

सामने फ़ोन पे कोई था ही नहीं| जब ये बात सबको पता चली तो सब हैरान रह गए| उतने में ही Rose आ गई| इसके बाद एक दिन Rose अचानक से गायब हो गई| महीनों बीत गए लेकिन Rose का कुछ पता नहीं चला| कुछ समय बाद जब किसी तरह उसका घर मिला तो कुछ employees उसके माता पिता से मिले| वहां जाते ही उन लोगों के होश उड़ गए| 

वहां पता चला की Rose तो चार साल पहले ही इस दुनिया से जा चुकी थी| यानी की 2011 में एक कार accident में उसकी मौत हो चुकी थी| उस दिन के बाद से ये जगह एक most haunted place के रूप में पहचानी जाने लगी| कहा जाता है की वहां आज भी paranormal activities लोग महसूस करते हैं| इस बात के गवाह वहां का security guard भी है| आप क्या मानते हैं ये बात सच है या अफवाह?

3. जमाली कमाली मस्जिद (Delhi)

Jamali Kamali Masjid

आइए अब आपको ले चलें एक ऐसी जगह जिसे भूतों का गढ़ कह दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी| हम बात कर रहे हैं दिल्ली के जमाली कमाली मस्जिद की| इस जगह के भूतिया रहस्य को जानने से पहले एक नजर इसके इतिहास पर भी डाल लेते हैं| क्यूंकि इसे जाने बिना यहां की रहस्यमय पहेली को सुलझा पाना मुश्किल हो सकता है|

इस मस्जिद का निर्माण हुआ था 1528 से 1529 A.D. के दरमियान| ये मस्जिद मेहरौली archaeological पार्क में बनी थी जो क़ुतुब मीनार के बेहद नजदीक है| आपको बता दें, ये मस्जिद जमाली और कमाली का मकबरा है जहां उनकी कब्रें हैं| जमाली का असली नाम शेख हामिद बिन फ़ज़्लुल्लाह था|

ये एक सूफी संत थे जो अपनी कविताओं के लिए मशहूर थे| उस समय सिकंदर लोदी का शासन था जब वो भारत आए और यहीं पर बस गए थे| इनका नाम जमाली इनकी कविताओं की सुंदरता को देखकर लोगों ने दिया था| जमाली का  मतलब है खूबसूरती| 

जमाली की कविताएं इतनी लाजवाब हुआ करती थीं की खुद कवि होते हुए भी राजा सिकंदर लोदी इनसे अपनी कविताएं ठीक कराया करते थे| 

जब मुगलों का राज आया तो जमाली को भी दरबार में शामिल किया गया| वे अपनी अंतिम सांस तक वहीं रहे| हुमायूं ने ही उनके मकबरे को बनवाया था जो आज भी शांत और वीरान रहता है| अगर हम कमाली की बात करें तो कमाली कौन था ये आज भी एक गूढ़ रहस्य बना हुआ है| 

कुछ लोगों का ऐसा मानना है की कमाली सूफी संत जमाली का शिष्य था| कुछ कहते हैं की वो जमाली का नौकर था| तो कुछ लोग कहते हैं की वो जमाली का भाई था जो जमाली के साथ ही भारत आया था| लेकिन इन मान्यताओं में से असलियत क्या है इस बात से सभी अनजान हैं| 

जमाली-कमाली के रिश्ते के बारे में भी कई कहानियां प्रचलित हैं| एक कहानी कहती है की कमाली ही वो शख्स था जिसकी कविताओं का श्रेय लेकर जमाली इतना ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था| 

एक कहानी के अनुसार दोनों भाई थे जिसमें से जमाली में कविताएं लिखने की कला थी जिस कारण वो प्रसिद्ध हुआ| तो वहीं दूसरी तरफ कमाली में ऐसा कोई भी गुण नहीं था जिससे वो प्रसिद्धि प्राप्त कर सके| इसी कारण जमाली ने अपने नाम के साथ उसका नाम भी लगा लिया ताकि लोग उसे भी पहचान सकें| 

इसके विपरीत एक कहानी ये भी प्रचलित है कि कमाली एक औरत का नाम था| जो और कोई नहीं बल्कि जमाली की बीवी थी| कहते हैं कि कमाली अपने पति जमाली से पहले ही मर गई थी| अपनी पत्नी के मरने के बाद उसकी याद में जमाली ने ही वो मकबरा बनाया था| फिर जब जमाली की मौत हुई तो बादशाह हुमायूं ने कमाली के बगल में ही जमाली की भी कब्र बना दी| 

इस खूबसूरत मस्जिद की खूबसूरती को ग्रहण लगाती हैं यहां होने वाली paranormal activities और जीन की घटनाएं| ऐसी बहुत सारी कहानियां हैं जिनके अनुसार यहाँ के जीन लोगों का यहां आना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें किसी भी तरह यहां से भगाने की कोशिश करते हैं| 

कुछ कहानियां कहती हैं कि यहां आने से एक अजीब सा एहसास होता है| जैसे कोई तुम्हारे साथ साथ चल रहा है| तो कुछ कहानियों में ऐसा माना जाता है की कोई आपका नाम बार बार पुकार रहा है| कहते हैं की ये आवाज और कहीं से नहीं बल्कि उन दोनों कब्रों से ही आती है जो जमाली-कमाली की हैं| कुछ कहानियां कहती हैं कि ऐसा लगता है जैसे कोई piller के पीछे से झाँक रहा है| 

जैसे ही आप उसे देखने की कोशिश करते हैं वह गायब हो जाता है| कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि इस जगह पर ऐसा लगता है मानो कोई आपकी गर्दन के पास जोर-जोर से सांस ले रहा है| ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिन्होंने यहां किसी के हंसने की आवाज भी सुनी है लेकिन बहुत ढूंढ़ने पर भी कोई नजर नहीं आता है| 

एक तरफ ये किंवदंती भी प्रचलित है की यहां आने वाले लोगों को कोई अनजान ताकत थप्पड़ मारती है| तो ये थी जमाली कमाली मस्जिद के बारे में कुछ विशेष बातें| यहां की प्रचलित कहानियों में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं ये तो भगवान ही जाने| लेकिन आप यहाँ जरूर जाएं और इस जगह की खूबसूरती को निहारें|

4. D’souza चौल (Mumbai)

D'souza Chawl

दोस्तों, माया नगरी मुंबई का नाम कौन नहीं जानता| लेकिन क्या आपने कभी भूतों की रहस्यमय नगरी मुंबई का नाम सुना है| क्या आप इस बारे में जानना चाहते हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं| आज हम आपको लेकर चलते हैं मुंबई के एक बेहद खौफनाक, डरावनी और अनजान जगह की यात्रा पर| 

इस जगह पर डर को महसूस करने वाले तो बहुत हैं लेकिन इसे जानने वालों की संख्या बहुत कम है| ये चौल कुएं वाली औरत के नाम से मशहूर है| ऐसा माना जाता है की इस चौल में एक कुआं है जिसमें कुछ बरस पहले एक औरत गिर कर मर गई थी| 

स्थानीय लोगों का मानना है कि उसकी आत्मा आज भी इधर-उधर भटकती रहती है| कई लोग जो उस चौल में रहते हैं उन्होंने उस औरत को वहां देखा है| रात में कोई भी व्यक्ति उस आत्मा के डर से उस कुएं के पास फटकने की सोचता तक नहीं है| 

आप में से शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो मुंबई जो देश की आर्थिक राजधानी है, वो मुंबई जो लाखों लोगों के सपने में आती है| उस मुंबई का एक ऐसा भी काला सच हो सकता है जिसे जानने के बाद सबकी नींदें उड़ जाती हैं| क्या आप अपनी life में एक बार इस चौल में जाकर इस घटना को experience करना चाहेंगे?

5. खैराताबाद साइंस कॉलेज (Hyderabad)

Khairatabaad Science college

दोस्तों, ऐसा माना जाता है कि जिस इंसान का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से ना किया गया हो उसकी आत्मा भटकती रहती है| उसकी आत्मा को शान्ति नहीं मिल पाती है| केवल हिन्दू धर्म में ही नहीं, बल्कि हर धर्म में इस बात को माना जाता है|

आज हम आपको एक ऐसी ही haunted कहानी सुनाने वाले हैं जो सच्ची घटना पर आधारित है| इसमें कई dead bodies का अंतिम संस्कार नहीं किया गया| फिर क्या था, उन सब की भटकती आत्माओं ने उस जगह पर अपना कब्जा जमा लिया| तो आइए दोस्तों इस जगह के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं| 

उस जगह का नाम है खैराताबाद साइंस कॉलेज जो कि हैदराबाद में स्थित है| दोस्तों, हैदराबाद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है| ये जगह जितनी खूबसूरत है उतने ही यहां पर haunted places भी मौजूद हैं| आज हम बात कर रहे हैं यहां के सबसे पुराने और भूतिया कॉलेज के बारे में|

एक टूटी सी building flyover के पास जिसे कई लोग science college कहते हैं| तो कुछ लोग इसे खैराताबाद science college का नाम देते हैं| इस building की कहानी कुछ यूँ है की यहाँ पर कई साल पहले एक science कॉलेज हुआ करता था| यहां मौजूद लैब में dead bodies पर तरह तरह के science से related experiments भी किए जाते थे|

एक दिन अचानक इस building का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और ये कॉलेज बंद कर दिया गया| रातों-रात एक कॉलेज बंद हो गया और biology लैब में रखी dead bodies को किसी ने बाहर निकालने की कोशिश तक नहीं करी|

कॉलेज में कोई बाहर का अनजान शख्स ना आ जाए इसकी निगरानी के लिए वहां पर कुछ guards की तैनाती की गई| इसके साथ ही government को इस बात का डर था की कहीं ये जगह चोरों और नशेड़ियों का अड्डा न बन जाए| या फिर सूनसान location होने की वजह से ये एक crime location न बन जाए| 

लेकिन यहां पर कुछ ऐसी घटनाएं होने लगीं जिसने college के पास से गुजरने वालों के मन में एक अजीब सा डर बिठा दिया| दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि इस college की रखवाली के लिए रखे गए दो guards में से एक guard एक रात को college के अंदर गया और कभी नहीं लौटा| 

दूसरे guard ने कुछ दिन बाद police में complaint की| तब police आई और तहकीकात शुरू की| जैसे ही police ने college में enter किया तो वहां guard मरा हुआ पाया गया| उसकी हालत ऐसी हो गई थी मानों उसने मरने से पहले किसी डरावनी चीज़ को देख लिया हो| क्यूंकि dead body की आखें खुली हुई थी| 

उसे देखकर police ने अंदाजा लगाया की शायद इसकी मौत डर की वजह से हुई है| उस guard ने college के अंदर ऐसा क्या देखा ये राज़ उसकी मौत के साथ दफन हो गया| इसके अलावा पुलिस को यहाँ कई और लाशें भी मिलीं जो की गुमनाम थीं| दोस्तों, आपके मन में भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा की ऐसा क्या हुआ होगा जिसकी वजह से उस guard को अंदर जाना पड़ा| 

तो आपको बता दें, दूसरे guard ने police को बताया की जब से उन दोनों ने duty join की थी, तब से ही उन्हें college के अंदर से अजीब-अजीब से आवाजें आती थीं| मानो किसी बहाने से ये college उन दोनों को अपने पास बुला रहा है| 

पर वो दोनों अंदर जाने की सोचते भी नहीं थे| एक रात अंदर से एक बच्ची की जोर जोर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं| जैसे मानो उस बच्ची को कोई मार रहा हो| उसी बच्ची को बचाने के लिए वो guard अंदर गया था|  इसके बाद ये बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई की जो भी इस कॉलेज में जाता है वो फिर लौट कर नहीं आता है| क्यूंकि जब से कॉलेज बंद हुआ है उसके बाद जो भी अंदर गया वो कभी लौटा ही नहीं|

इतना ही नहीं, यहाँ पर बहुत से अनजान लोगों की लाशें भी मिली हैं| पर इन सब से हट कर एक और बात इस college में famous हुई है| वो ये है की जिस दिन से कॉलेज बंद हुआ है उसके बाद से ही इस college के पास से गुजरने वाले लोगों ने यहां कंकाल को चलते हुए देखा है| 

तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने यहां किसी के चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं| कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि जब college बंद हुआ था तो लैब में पड़ी सभी dead bodies को dispose कर देना चाहिए था| या फिर यूं कहें की उनका अंतिम संस्कार कर देना चाहिए था| जो की हो नहीं पाया| ऐसा माना जाता है कि उन्हीं की आत्मा इस कॉलेज में आज भी भटकती है| आज भी इस जगह पर जाने वाला इंसान lab में पड़ी dead bodies को देख सकता है| क्यूंकी कभी उन्हें dispose off ही नहीं किया जा सका| इस science lab की कहानी के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या ये सच है या फिर अफवाह| क्या आप यहां जाना पसंद करेंगे?

निष्कर्ष (Conclusion)

फ्रेंड्स, आज हमने आपको Haunted Places In India के बारे में बताया| हमने आपको गुजरात के डुमास बीच की डरावनी कहानी के बारे में जानकारी दी| साथ ही हमने आपको जमाली कमाली मस्जिद की सैर भी करवाई| आपने हमारे साथ गुरुग्राम की सैर भी की जहाँ पर एक लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी| 

हमने आपको मुंबई की उस चौल के बारे में भी बताया जहां पर एक औरत की आत्मा भटकती है| इसके बाद अंत में हम आपको हैदराबाद के उस भूतिया कॉलेज में भी लेकर गए जहाँ पर एक guard की अचानक मौत हो गई थी| हम आपके लिए ऐसी ही stories लाते रहेंगे| बस हमें आपका साथ चाहिए| इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा share करें| आपसे फिर होगी मुलाकात एक नई जानकारी के साथ|